Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर गरमाई राजनीति, अनुपम खेर ने राहुल गांधी को दी हिदायत

नई दिल्‍ली। ट्रेलर लॉन्‍च होने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ (The Accidental Prime Minister) पर राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्‍म का ट्रेलर शेयर कर कांग्रेस पर हमला किया है। उधर कांग्रेस भी अब मैदान में उतर आई है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पीएल पूनिया ने इसे ध्‍यान बांटने की तरकीब बताया है।

महाराष्‍ट्र में यूथ कांग्रेस फिल्‍म का विरोध कर रहा है। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे अनुपम खेर का कहना है कि फिल्‍म का विरोध करने का कोई मतलब नहीं है। उन्‍होंने कहा, ‘देखिए, ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का जितना विरोध होगा, उतनी ही फिल्‍म को पब्लिसिटी मिलेगी। फिल्‍म की कहानी जिस किताब पर आधारित है, वो 2014 में आई थी। तब कोई विरोध क्‍यों नहीं किया गया।’ उन्‍होंने कहा, ‘हाल ही में राहुल गांधी जी का ट्वीट पढ़ा था, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उन्‍होंने बोला था। इसलिए मुझे लगता है कि राहुल गांधी को अब फिल्‍म का विरोध कर रहे, लोगों को डांटना चाहिए क्‍योंकि वे गलत कर रहे हैं।’

सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर भाजपा के हैंडल से पोस्ट किए जाने के सवाल पर कहा, “क्या हम किसी फिल्म को बधाई शुभकामनाएं नहीं दे सकते अपनी इच्‍छा जाहिर नहीं कर सकते…? कांग्रेस स्वतंत्रता की पक्षकार रही है, तो अब वो उसी स्वतंत्रता पर सवाल क्यों उठा रही है…?’

कांग्रेस सांसद पीएल पूनिया ने फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के ट्रेलर को भाजपा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए जाने के सवाल पर कहा, ‘यह भारतीय जनता पार्टी का खेल है। भाजपा जानती हैं कि उनके कार्यकाल के पांच साल खत्म होने को हैं और जनता को दिखाने के लिए उनके पास कुछ नहीं है, इसलिए वे ध्यान बंटाने के लिए ऐसी तरकीब अपना रहे हैं। लेकिन कुछ हल होने वाला नहीं है।’

भाजपा ने ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर ट्वीट कर लिखा, ‘इस फिल्‍म की कहानी बताती है कि कैसे एक परिवार ने दस सालों तक देश को बंधक बनाकर रखा था। क्या डॉक्‍टर मनमोहन सिंह सिर्फ इसलिए तब तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे, जब तक उनका राजनीतिक उतराधिकारी तैयार न हो जाए? देखें इनसाइडर्स अकाउंट पर आधारित द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर, जो 11 जनवरी को रिलीज हो रही है।’

इधर, कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने केक काटा। यहां जब मनमोहन सिंह से ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के ट्रेलर पर टिप्‍पणी मांगी गई, तब उन्‍होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। एक बार फिर मौन रहकर उन्‍होंने बहुत कुछ कह दिया। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्‍म की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!