Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेशदेहरादूनस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने ग्रहण किया टाटा मेमोरियल अवार्ड

विभागीय कार्मिकों का बढ़ेगा मनोबल, नई ऊर्जा का होगा संचार : स्वास्थ्य मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2023, सोमवार, नई दिल्ली/देहरादून। स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड को सोमवार को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ‘जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड’ से नवाजा गया। यह अवार्ड उत्तराखंड को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में देश भर में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने स्वयं ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने से स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों का मनोबल बढ़ने के साथ ही उनमें एक नई ऊर्जा का संचार भी होगा, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य में और बेतहर कार्य किये जा सकेंगे।

नई दिल्ली में आयोजित जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड समारोह के मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं से आम जनमानस को स्वास्थ्य लाभ दे रही है जिसके फलस्वरुप हाई फोकस बड़े राज्यों की श्रेणी में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान के लिये चयनित कर जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा जिससे वह प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने के लिये भी प्रेरित होगें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के लिये प्रतिबद्ध है, इसके लिये समय-समय पर सरकार द्वारा स्वास्थ्य चिंतन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आम लोगों की प्रतिक्रियाओं, सुझावों एवं शिकायतों का संकलन कर उन पर प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में टाटा सन्स के चैयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन द्वारा डॉ० रावत को स्मृति चिह्न के साथ पाँच लाख की धनराशि का चैक सौंपा गया।

जेआरडी टाटा द्वारा 1970 में पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया संस्था की स्थापना की गई थी, जिसको महिला संवेदनशीलता, जनसंख्या, स्वास्थ्य एवं विकास नीतियों के क्षेत्र में पाँच दशकों का शोध अनुभव है। यह संस्था सरकारी व निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों से समावेशित प्रख्यात प्रबंधन परिषद् एवं परामर्श समिति के मार्गदर्शन में कार्य करती है। जेआरडी टाटा के निधन के उपरांत इस संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर जेआरडी मेमोरियल अवार्ड की स्थापना की, जिसके माध्यम से सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले राज्यों एवं जिलों को सम्मानित किया जाता है।

कार्यक्रम में टाटा सन्स के चैयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन, पॉपुलेशन फ़ाउंडेशन ऑफ इंडिया (पी.एफ.आई.) के चेयरपर्सन गर्वनिंग बॉडी डॉ० श्रीनाथ रेड्डी, एक्ज़िक्यूटिव डेरक्टर पॉपुलेशन फ़ाउंडेशन ऑफ इंडिया पूनम मूटरेजा व विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक कीजिए :➤
https://akashgyanvatika.com/jrd-tata-memorial-award-to-uttarakhand-in-health-sector/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!