Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँस्वास्थ

देहरादून में स्वास्थ्य संवाद व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रक्तदान शिविर में 216 यूनिट रक्त संग्रहण, अतिथियों ने दिए प्रेरक वक्तव्य

अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कहा, “स्वैच्छिक प्रयासों से बनता है सशक्त समाज”

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। देहरादून के मोथरोवाला स्थित अमोलाज रेस्टोरेंट में ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन और 17 सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित स्वास्थ्य संवाद व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवा की मिसाल पेश हुई। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कुल 216 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम का संचालन योगम्बर पोली, संस्था के सचिव राकेश बिजलवाण ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरूण चमोली, सचिव राकेश बिजलवाण, संरक्षक डॉ. एस.डी. जोशी, अरूण शर्मा, मनोज इष्टवाल, जय प्रकाश अमोला, उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्र जोशी, सह सचिव अवधेश नौटियाल, कोषाध्यक्ष अमित अमोली, मीडिया सचिव रमन जायसवाल, सांस्कृतिक सचिव जगमोहन मौर्य, सह मीडिया सचिव शिवराज राणा सहित सभी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : उमेश शर्मा काउ
मुख्य अतिथि विधायक रायपुर उमेश शर्मा काउ ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा रक्तदान जीवनदान है। हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। समाज की बेहतरी के लिए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है।

युवा शक्ति से ही सामाजिक बदलाव संभव : बंशीधर तिवारी
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि, अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग बंशीधर तिवारी उत्तराखंड ने कहा, यह देखना अत्यंत प्रेरणादायक है कि युवा वर्ग बड़ी संख्या में रक्तदान के लिए आगे आ रहा है। यह दर्शाता है कि हमारी नई पीढ़ी सामाजिक सरोकारों के प्रति कितनी सजग है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बंशीधर तिवारी ने कहा कि समाज निर्माण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं, बल्कि ऐसे स्वयंसेवी प्रयास ही असली आधार बनते हैं। ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन जैसी संस्थायें जब आगे आकर युवाओं को जोड़ती हैं, तो समाज में बदलाव की नींव मजबूत होती है। रक्तदान जैसे कार्यों से न केवल जीवन बचता है, बल्कि मानवता को जीवंतता मिलती है। आज जब हम स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की बात करते हैं, तो इस शिविर जैसा आयोजन एक आदर्श मॉडल बन सकता है। मैं आयोजकों, रक्तदाताओं और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग दिया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान सराहनीय : डॉ. आशुतोष सयाना
इस अवसर पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से हमें जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। यह कार्य चिकित्सा व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनता जा रहा है। हमें अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा।

मानव सेवा का बेहतरीन उदाहरण : अजय डबराल
इस अवसर पर सचिव मंडी समिति अजय डबराल ने कहा कि संस्था का यह आयोजन एक सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने का जीवंत उदाहरण है। समाज के हर वर्ग को इस तरह के प्रयासों में भाग लेना चाहिए।

सामूहिक प्रयासों से ही होती है बड़ी सफलता : रवि बिजारनियां
इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रमुख सहयोगी संस्था पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष और उप-निदेशक सूचना रवि बिरजानियां ने कहा इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता यह सिद्ध करती है कि जब हम एकजुट होते हैं, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की ओर से मैं इस प्रयास की सराहना करता हूँ।

स्वस्थ समाज के लिए संकल्पबद्ध होना जरूरी : ललित जोशी
इस अवसर पर ललित जोशी, चेयरमैन, CIMS कॉलेज ने कहा हम सभी को अपने जीवन का एक छोटा हिस्सा समाज के नाम समर्पित करना चाहिए। रक्तदान एक ऐसा कार्य है जिसमें किसी का जीवन बचता है और समाज को नई ऊर्जा मिलती है।

सेवा ही असली धर्म : दिग्मोहन
इस अवसर पर कुंती फाउंडेशन के दिग्मोहन नेगी ने कहा कि रक्तदान जैसे आयोजनों से यह स्पष्ट होता है कि हम केवल बात नहीं करते, वास्तव में समाजसेवा में लगे हुए हैं। यह सेवा धर्म की भावना है।

मीडिया को भी निभानी होगी सामाजिक भूमिका : भूपेन्द्र कंडारी
इस अवसर पर भूपेन्द्र कंडारी अध्यक्ष उत्तरांचल प्रेस क्लब ने कहा कि मीडिया केवल सूचनाओं का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण का अहम स्तंभ है। ऐसे आयोजनों को प्रचारित कर हम समाज को प्रेरित कर सकते हैं।

समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाना : डॉ. एस.डी. जोशी
इस अवसर पर डॉ. एस.डी. जोशी, संरक्षक, विचार एक नई सोच ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा हमारा उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

संस्था के संरक्षक अरुण शर्मा और मनोज इष्टवाल ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और संस्था की अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन योगम्बर पोली, संस्था के सचिव राकेश बिजलवाण ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरूण चमोली, सचिव राकेश बिजलवाण, संरक्षक डॉ. एस.डी. जोशी, अरूण शर्मा, मनोज इष्टवाल, जय प्रकाश अमोला, उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्र जोशी, सह सचिव अवधेश नौटियाल, कोषाध्यक्ष अमित अमोली, मीडिया सचिव रमन जायसवाल, सांस्कृतिक सचिव जगमोहन मौर्य, सह मीडिया सचिव शिवराज राणा सहित सभी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्बन्धित खबर के लिए क्लिक करें 👉 https://akashgyanvatika.com/organizing-a-massive-voluntary-blood-donation-camp-on-june-30/

Whatsapp Group से जुड़ने के लिए,
नीचे लिंक पर क्लिक करें
👇
https://chat.whatsapp.com/IEh74wleUvt8X0IoadNp8K

फेसबुक पेज लिंक 👉 https://www.youtube.com/@user-fu2gx7gd7v

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!