Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

उदयपुर के मधुवन स्थित HDFC बैंक के रीजनल मैनेजर और सहकर्मी का बदमाशों ने किया अपहरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2021, रविवार। उदयपुर के मधुवन स्थित एचडीएफसी बैंक में रीजनल मैनेजर जयपुर निवासी आमेश पुत्र लक्ष्मीनारायण सेठी शुक्रवार को अपनी सहकर्मी महिला के साथ घूमने बड़ी तालाब पर अपनी कार से गए थे। इसी दौरान वहां कुछ बदमाश आई 20 कार से आए। चार बदमाशों ने आमेश और उनकी महिला सहकर्मी के साथ बदतमीजी की और उन्हें उनकी ही कार में ढकेल दिया। बदमाशों ने दोनों का अपहरण कर लिया और उन्हें कार सहित चित्तौड़गढ़ की ओर रवाना हो गए। रास्ते में ही बदमाशों ने आमेश से उसके गले में पहनी चार तोला सोने की चेन तथा सोने की अंगूठी छीन ली। बदमाश पहले उन्हें मेनार क्षेत्र में ले गए और वहां उन्होंने अपनी कार छोड़ दी। इसके बाद डूंगला पहुंचे। यहां कार में डीजल खत्म होने की आशंका में वह बड़ीसादड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तथा उसी दौरान बैंक के रीजनल मैनेजर को मौका मिला और वह कार से उतरकर पेट्रोलपंप कर्मियों के पास पहुंच गए। उनसे सहायता मांगने पर पंपकर्मी वहां आए तो वह वहां से रवाना हो गए।

बड़ीसादड़ी मार्ग पर कार में डीजल खत्म हो गया तो बदमाश उनकी सहकर्मी को छोड़कर भाग निकले। बैंक की सहकर्मी महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जीरो नंबर एफआइआर दर्ज कर मामले को उदयपुर पुलिस के लिए रवाना किया है। इधर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 राजीव पचार का कहना है कि अपहरण का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, हालांकि इसके पीछे दूसरे कारण भी संभव है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!