Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘डबल इंजन वाली सरकार चाहे तो 200 यूनिट भी बिजली मुफ्त दे सकती है’ : हरीश रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, हल्द्वानी। प्रदेश सरकार द्वारा 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा पर पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने अपने अंदाज में फेसबुक पर प्रतिक्रिया दी है। कहा कि 100 यूनिट ही क्यों, डबल इंजन वाली सरकार बहादुर चाहे तो 200 यूनिट भी बिजली मुफ्त दे सकती है। लोगों को अच्छा लगेगा।

लेकिन पहले 24 घंटे बिना कटौती के बिजली की व्यवस्था बनाईये। और घोषणा से पहले पॉवर कॉरपोरेशन का खाता भी चेक करें कि क्या स्थिति है। हरदा ने कहा कि कांग्रेस ने बिजली क्षेत्र में पहले भी सुधार किए हैं और वापसी के बाद और किए जाएंगे। उसके बाद पहले साल में 100 मिनट तक और दूसरे में 200 यूनिट प्रति परिवार फ्री बिजली मिलेगी। इस योजना का भार विद्युत ढांचे पर नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही उपभोक्ता को पॉवर कट जैसी जहालतें भी नहीं झेलनी पड़ेगी।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार को चुनावी साल में किए गए ऐलान को तत्काल लागू करना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि चुनाव निकलने पर इसे लागू करने का जिम्मा दूसरी सरकार पर आये। हरदा के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में औसत बिजली उपलब्धता घटकर 14 घंटे आ गई है। लेकिन इस व्यवस्था को सुधारने में किसी का ध्यान नहीं आया।

वहीं, सलाह देते हुए कहा कि ऊर्जा निगम की वित्तीय स्थिति से लेकर उत्पादन की स्थिति का एक ब्यौरा भी तो राज्य के लोगों के सम्मुख रखिये। साथ ही यह भी बताएं कि 200 मेगावाट सोलर प्लांट योजना का काम कितना आगे बड़ा है। बस याद रखना अगर आप नहीं करोगे तो, कांग्रेस तो आ ही रही है। फिर जनता के लिए यह सब हम ही करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!