Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‘भारत जोड़ो-हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा’ में भाजपा पर जमकर साधा निशाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवम्बर 2022, शनिवार, हरिद्वारपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‘भारत जोड़ो, हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा’ के समापन के दौरान गांव धनपुरा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर BJP पर आरोप लगाया कि अन्य प्रत्याशियों को डराकर जिला पंचायत में अपने प्रत्याशियों को जिताने का कार्य किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख निर्विरोध बनाने में भाजपा ने अन्य प्रत्याशियों पर दबाव बनाया और किसी भी प्रत्याशी को चुनाव लड़ने नहीं दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटकर दिलों को तोड़ने का काम कर रही है। कहा कि कांग्रेस के राज में गैस सिलिंडर 415 रुपये का मिलता था। आज उसकी कीमत एक हजार रुपये से अधिक है। खाद्य तेलों के दाम बढ़ गए हैं। खाने-पीने के हर सामान के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में गरीबों के लिए कई तरह की योजना चलाई गई थी। उन्होंने 14 पुल बनाए हैं और भाजपा सरकार सड़क में गड्ढे बना रही है। उन्होंने कहा कि यदि मेरी सरकार 3 माह और रहती तो बिशनपुर से लालढांग तक गंगा के ऊपर पुल बन जाता।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों को डराकर निर्विरोध जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख बनाया। इनका बस चलेगा तो यह विधायक भी निर्विरोध बना देंगे। उन्होंने कहा भाजपा अगर इसी नीति से कार्य करती है तो हरीश रावत इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा हमने स्कूली बच्चों को तीन-तीन छात्रवृत्ति देने का कार्य किया है जो भाजपा ने छीनने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में BJP ने गरीबों के हक को मारने का कार्य किया है। इस दौरान राव आफाक, कलियर विस क्षेत्र के विधायक फुरकान अहमद, गुलशन अंसारी, अश्विनी पाल, डाक्टर बिजेंद्र, सतेंद्र, अर्जुन ठाकुर, धर्मेंद्र चौहान, इरशाद अली, डाक्टर नूर अली, बलवंत चौहान, तालिब हसन, तस्लीम, तबरेज आलम, महावीर रावत, ताहिर बाबू, रवि पाल, नागेश चौहान, साधु राम, नाथी राम, ग़ालिब हसन, ठाकुर शिवम चौहान आदि मौजूद रहे।

कल से उधमसिंह नगर में शुरुआत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा का चौथे दिन हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के धनपुरा गांव में समापन हो गया। इस दौरान ज्वालापुर विधानसभा के सुभाष गढ़, दीनारपुर, अलीपुर, बहादरपुर जट आदि गांवों में यात्रा का स्वागत किया गया। हरदा ने जगह-जगह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें जोश भरा। हरीश रावत रविवार से ऊधमसिंह नगर में यात्रा शुरू करेंगे।

नाराज जिलाध्यक्ष ने बीच में छोड़ी यात्रा

बहादरपुर जट में पूर्व सीएम हरीश रावत की गाड़ी में बलवंत चौहान के चढ़ने से नाराज कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बीच में यात्रा छोड़ दी। उनके पीछे प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी यात्रा से निकल गए। दरअसल, राजीव चौधरी इसलिए नाराज हुए कि उनके जिलाध्यक्ष बनने पर बलवंत चौहान ने मीडिया में बयानबाजी की। यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत को पहले ही अवगत कराया था कि यदि बलवंत चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी में सवार कराया गया तो वह नीचे उतर जाएंगे।

इसके बावजूद बलवंत को गाड़ी में चढ़ाने पर राजीव चौधरी तुरंत नीचे उतरे और यात्रा बीच में छोड़कर निकल गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि बलवंत चौहान ने बयानबाजी करते हुए अनुशासनहीनता की है, उन्हें कोई शिकायत थी तो पार्टी फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए थी। पार्टी की छवि का ख्याल न रखने वालों की जगह मंच पर नहीं होनी चाहिए। इसलिए वह यात्रा बीच में छोड़कर चले गए थे।

कांग्रेस में ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद को लेकर घमासान

कांग्रेस में ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद को लेकर घमासान बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में भारत जोड़ो, हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा के संयोजक जसवंत चौहान का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में राजपूत बिरादरी बहुतायत में है। जाट या रोड बिरादरी का कोई होल्ड इस क्षेत्र में नहीं है। 28 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से मिलकर इस बारे में बात की जाएगी। जसवंत चौहान ने कहा कि जिलाध्यक्ष न बदला गया तो प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!