Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

हरीश रावत और इंदिरा हृदयेश पहुंचे शहीद के घर, फोटो खींचने पर भड़के परिजन

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ गए कुछ लोग मोबाइल से शहीद परिवार की फोटो लेने लगे। कुछ ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

उन्होंने न केवल इन लोगों बल्कि नेता प्रतिपक्ष को भी खूब खरी-खरी सुनाई। साथ ही अपील की कि उन्हें इस तरह परेशान न किया जाए। गुस्सा बढ़ता देख नेता प्रतिपक्ष को वहां से लौटना पड़ा।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के पिंगलिना में आतंकी मुठभेड़ में दून के मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल शहीद हो गए थे। पिछले साल अप्रैल में ही उनकी शादी हुई थी। वह तीन बहनों के अकेले भाई थे।

मंगलवार को दून ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में न केवल जनसैलाब उमड़ पड़ा, बल्कि अब तक लोग शहीद परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश नेशविला रोड स्थित उनके आवास पहुंची।

इस दौरान कई समर्थक भी उनके साथ थे। जिन्होंने शहीद के परिजनों का मोबाइल से फोटो खींचने व वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिस पर उन्हें परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। परिवार का कहना था कि वह इस वक्त असहनीय पीड़ा से गुजर रहे हैं, पर कुछ लोग संवेदना के नाम पर उनकी निजता से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है।

परिवार के कई फोटो व वीडियो सोशल साइट्स पर अपलोड किए जा चुके हैं। इससे वे आहत हैं। उन्होंने तमाम लोगों से अपील की है कि वह ऐसा कुछ न करें, जिससे परिवार को तकलीफ हो।

हरदा ने की शहीद परिवारों से मुलाकात 

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी गुरुवार को शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट व मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं। उनसे जब जितना सहयोग बन पड़ेगा, वह करेंगे। रावत पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के एएसआइ मोहन लाल रतूड़ी के घर भी गए। शोकाकुल परिवार को उन्होंने ढांढस बंधाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!