Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस और बजाज फाइनेंस ने हरिद्वार में डिजिटल धोखाधड़ी के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

हर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और बैंकिंग का अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड रखना चाहिए : सब इंस्पेक्टर, प्रकाश चन्द, साइबर सेल, उत्तराखंड पुलिस
हरिद्वार में चलाया गया यह जागरूकता अभियान बजाज फाइनेंस के 100-शहरी साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का हिस्सा है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार, हरिद्वार। बजाज फाइनेंस लिमिटेड (BFL), जो बजाज फिनसर्व का हिस्सा है और भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, ने हरिद्वार साइबर, पुलिस के साथ मिलकर आज हरिद्वार के आकाश इंस्टिट्यूट परिसर में ‘नॉकआउट डिजिटल फ्रॉड’ साइबर धोखाधड़ी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें डिजिटल उपयोगकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के खतरों और वित्त को सुरक्षित रखने के सर्वोत्तम तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

साइबर सुरक्षा पर अपनी बात रखते हुए सब इंस्पेक्टर, प्रकाश चन्द, साइबर सेल,उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल वर्तमान में बड़ी चुनौती बनती जा रही है। सुरक्षित रहने के लिए मजबूत पासवर्ड बनाया जाना चाहिए। समय समय पर फोन या सिस्टम को अपडेट करते रहना चाहिए। आजकल डिजिटल अरेस्ट का डर दिखा कर साइबर अपराधी लोगो से बड़ी मात्रा में पैसे ऐंठ रहे है। पुलिस या किसी और के द्वारा कोई किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं कर सकता। इसीलिए साइबर फ्रॉड होने के स्थिति में तुरंत भारत सरकार के साइबर फ्रॉड हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करायें। उन्होंने जन-जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाली कोई भी पहल न केवल स्वागत योग्य है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा में मदद करने के लिए जरूरी भी है।”

‘नॉकआउट डिजिटल फ्रॉड’ कार्यक्रम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2024 की NBFCs के लिए धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन दिशानिर्देशों के अनुरूप है, जो डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को सभी के लिए सुरक्षित बनाने के लिए शीघ्र पहचान, कर्मचारी जवाबदेही और सार्वजनिक भागीदारी पर जोर देता है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों का ध्यान स्कैमर्स द्वारा किए जाने वाले सामान्य वित्तीय धोखाधड़ी की ओर आकर्षित करने पर केंद्रित है, जिसमें नकली सोशल मीडिया अकाउंट्स, व्हाट्सएप ग्रुप्स और वेबसाइट्स शामिल हैं, जो वित्तीय कंपनियों की नकल करते हैं, गलत तरीके से संबद्धता का दावा करते हैं और उनके कर्मचारियों का प्रतिरूपण करते हैं।

बजाज फाइनेंस के ‘नॉकआउट डिजिटल फ्रॉड’ जागरूकता अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा पर लोगों को संबोधित करते हुए साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें, एंटीवायरस सॉफ्टवेयर अपडेट रखें। संदिग्ध लिंक्स या फाइलों पर क्लिक न करें, और किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें। किसी भी ऑनलाइन ऑफर में लालच में न आयें और अपनी ऑनलाइन गोपनीयता सेटिंग्स को सही करें।
साइबर सेल के योगेश कैनथोला ने फ्रॉड से बचने के तरीके बताते हुए कहा कि यदि आप साइबर ठगी के शिकार होते हैं, तो तुरंत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल http://www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।

इस अवसर पर बजाज फाइनेंस के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे उपभोक्ताओं की वित्तीय सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन सलाह जारी कर रहे हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर, साथ ही नागरिकों के साथ जमीनी स्तर पर बातचीत के माध्यम से, सभी को साइबर सुरक्षित रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।”

‘नॉकआउट डिजिटल फ्रॉड’ साइबर समुदाय को व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए मूल्यवान सुरक्षा युक्तियाँ प्रदान करता है। इसमें OTP, PIN साझा करने से बचना, संदिग्ध ईमेल्स, SMS, लिंक्स, QR कोड्स पर क्लिक न करना और अज्ञात स्रोतों से एप्लिकेशन डाउनलोड न करना शामिल है। इसमें प्रमुख शहरों और कस्बों में इंटरएक्टिव वर्कशॉप्स, डिजिटल जागरूकता अभियान और सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शामिल है।

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर, प्रकाश चन्द, साइबर सेल,उत्तराखंड पुलिस, पूर्व डीएसपी बृजभूषण जुयाल, उत्तराखंड पुलिस, एरिया मैनेजर, बजाज फाइनेंस, हरिओम शर्मा, जोनल हेड, नार्थ, (आरसीयू) संजीव कुमार, आकाश इंस्टिट्यूट हरिद्वार के शिक्षक, विद्यार्थियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!