Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

देहरादून के पलटन बाजार का आधा हिस्सा आज पूरी तरह रहेगा लॉकडाउन, दोनों तरफ की दुकानों को सैनिटाइज किया जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई 2020, शुक्रवार। कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद आज पलटन बाजार में घंटाघर से मस्जिद की ओर जाने वाले मार्ग में दोनों तरफ की दुकानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार के लिए बाजार में पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। इस दौरान पूरा बाजार बंद रहेगा और स्थानीय लोग भी अपने-अपने घर में ही रहेंगे।

पलटन बाजार में मंगलवार को जूतों के शोरूम का एक स्टाफ कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शोरूम और उसके आसपास की पांच दुकानों को सील कर दिया था। वहीं, बाजार में कोरोना का मामला सामने आने से व्यापारियों में भी हड़कंप की स्थिति है। चिंताग्रस्त व्यापारियों ने बुधवार को सीएमओ से पलटन बाजार में व्यापारियों और उनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों की रैंडम सैंपलिंग की भी मांग की थी। व्यापारी संगठनों ने बाजार खोलने का समय कम करने की भी योजना बनाई थी।

वहीं, प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए पलटन बाजार को शुक्रवार को एक दिन के लिए पूरी तरह बंद करने की योजना बनाई है। इस दौरान क्षेत्र के सभी मार्गों पर बेरिकेडिंग व सुरक्षा उपाय पुलिस विभाग की ओर से सुनिश्चित किए जाएंगे। बाजार के अंतर्गत आने वाले सभी प्रतिष्ठान और कार्यालय बंद रहेंगे। यहां निवास कर रहे परिवारों के मात्र एक सदस्य को दैनिक आवश्यकता की सामग्री खरीदने के लिए घर के समीप स्थित दुकान से सामग्री खरीदने की अनुमति होगी। जिला पूर्ति अधिकारी उक्त क्षेत्र में दैनिक आवश्यकता की सामग्रियों राशन, फल-सब्जी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सहायक निदेशक डेयरी उक्त क्षेत्र में दूध की आपूर्ति कराएंगे।

बस से भागने वाला एक और गिरफ्तार

क्वारंटाइन सेंटर ले जाते वक्त बस से फरार हुए एक और आरोपित को पुलिस ने पकड़ा है। सात में से छह आरोपितों को पुलिस पकड़ चुकी है। वसंत विहार पुलिस ने बताया कि मो. आसिम खान निवासी बिहार हाल पता धूलकोट सेलाकुई को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। वह 14 जुलाई को क्वारंटाइन सेंटर प्रेमनगर ले जाते वक्त बस से उतरकर भाग निकला था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!