Breaking News :
>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
स्वास्थ

प्रदूषण से बढ़ गया है बालों का झड़ना ? ठीक करने के लिए अपनायें ये 5 टिप्स

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 नवम्बर 2023, देहरादून। पर्यावरणीय कारक भी बालों के झड़ऩे के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं क्योंकि प्रदूषण से बालों में रूखापन, बालों की जड़ों का कमजोर होना और अन्य समस्यायें पैदा हो सकती हैं। बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए बालों को जहरीली हवा के दुष्प्रभाव से बचाना महत्वपूर्ण हो गया है। आइए आज आपको कुछ ऐसी टिप्स देते हैं, जो बालों को पोषण देने और विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद कर सकते हैं।

घर से बाहर निकलने से बचें
बालों को प्रदूषण और अन्य विषाक्त पदार्थों से बचाने का सबसे आसान तरीका है कि आप घर से बाहर निकलने से बचें।हालांकि, अगर आपका घर से निकलना बहुत जरूरी है तो पहले अपने सिर को किसी चीज से ढकें। इसके लिए आप हेयर स्कार्फ से लेकर बंडाना और टोपी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न सिर्फ एक शील्ड की तरह काम करेगें, बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी देगें।

सल्फेट मुक्त शैंपू और कंडीशनर का करें इस्तेमाल
बालों को झड़ऩे से रोकने के लिए सल्फेट मुक्त शैंपू का इस्तेमाल करना लाभदायक है। यह बालों को मॉइस्चराइज करने और पोषण देने में प्रभावी माना जाता है। आप चाहें तो शिकाकाई, मोरिंगा और प्याज के तेल से बने शैंपू को भी चुन सकते हैं। इसके अतिरिक्त फ्रिज और दोमुंहे बालों से बचाव के लिए शैंपू के बाद एक हाइड्रेटिंग कंडीशनर का भी इस्तेमाल जरूर करें।

हेयर मास्क का इस्तेमाल है जरूरी
बालों की समस्या से बचाव के लिए हफ्ते में 1 बार बालों को पोषण देने वाले हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूरी है। हेयर मास्क आपके बालों को मजबूत भी करेगा और उनके टूटने के साथ रूखेपन को भी रोकेगा। इसके लिए केला, एवोकाडो का गूदा, पुदीना और शहद को मिलायें और फिर इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। करीब 30-45 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें। इसके एक बार इस्तेमाल से ही आपको असर नजर आने लगेगा।

बालों में तेल लगायें
बालों को प्रदूषण से बचाने के साथ-साथ बालों को मजबूत और मॉइस्चराइज करने के लिए हफ्ते में 2 बार बालों में तेल जरूर लगायें। बालों में तेल की मालिश करने से स्कैल्प में नमी बरकरार रहती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। घने बालों के लिए नारियल के तेल में गुड़हल के फूलों का पेस्ट लगाकर इस्तेमाल करें। बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने के लिए गुड़हल का इस्तेमाल इन तरीकों से भी करें।

डाइट और हाइड्रेशन पर दें ध्यान
जब भी बात बालों की देखभाल की आती है तो डाइट अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में अपनी डाइट में आयरन, जिंक, बायोटिन, नियासिन, विटामिन-सी और डी और ओमेगा-6 जैसे पोषक तत्वों को पर्याप्त मात्रा में शामिल करें। इसके अलावा डिहाइड्रेशन भी बालों के टूटने का कारण बन सकता है और सर्दियों में यह समस्या गंभीर हो जाती है। इस कारण पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें और पानी की मात्रा से भरपूर फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!