Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए दिव्यांग छात्रों के संबंध में दिशा-निर्देश किए गए जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च 2022, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए दिव्यांग छात्रों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दिव्यांगता संबंधी प्रमाण पत्र सीएमओ द्वारा जारी किया जाना अनिवार्य किया गया है। प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही छात्रों को परीक्षा कक्ष में छूट प्रदान की जाएगी। उसे लिखने में मदद के लिए एक सहायक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा 28 मार्च से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा में सामान्य छात्रों के अलावा कई दिव्यांग छात्र भी बैठेंगे। इन छात्रों को अपने दिव्यांगता का प्रमाण पत्र परीक्षा कक्ष में प्रस्तुत करना होगा। परिषद द्वारा ऐसे दिव्यांग छात्रों की सूची परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को सौंप दी है। सीएमओ से दिव्यांगता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर उन्हें परिषद की ओर से छूट मिलेगी।

परिषद के अधिकारियों के मुताबिक दिव्यांग छात्र को लिखने के लिए दो कक्षा नीचे का बच्चा मदद के लिए दिया जाएगा। ऐसे छात्र को भूतल में ही बैठाया जाएगा। प्रत्येक घंटे में 20 मिनट अतिरिक्त यानी तीन की चार जगह तीन घंटे 20 मिनट का समय परीक्षा के लिए दिया जाएगा। दिव्यांग बच्चे को अलग कमरे में बैठाया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक उसके बैठने के लिए अलग कमरे की व्यवस्था करेगा।

दिव्यांग को सुविधाजनक परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। दिव्यांग की लिखने में मदद करने वाले बच्चे का आवेदन पत्र केंद्र व्यवस्थापक को प्रस्तुत किया जाएगा। चयन होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमोदन होने पर यह आवेदन पत्र परीक्षा समाप्त होने पर परिषद कार्यालय को भेजा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!