Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

राज्यपाल लेफ्टि जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने किया ‘उत्तराखण्ड कॉलेज एफिलिएशन पोर्टल’ का शुभारंभ

उत्तराखण्ड के राजकीय विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों की सम्बद्धता प्रक्रिया हुई ऑनलाइन

सम्बद्धता प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुगम बनाया जाना है उद्देश्य : राज्यपाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2023, सोमवार, देहरादून। उत्तराखण्ड के राजकीय विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों की सम्बद्धता प्रक्रिया को सुगम एवं प्रभावी बनाये जाने के दृष्टिगत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने सोमवार को राजभवन में ‘उत्तराखण्ड कॉलेज एफिलिएशन पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के शुभारंभ से सम्बद्धता देने वाले 05 विश्वविद्यालयों हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की सम्बद्धता प्रक्रिया ऑनलाइन मोड़ में सम्पादित की जायेगी।

इस पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सम्बद्धता प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुगम बनाये जाने के लिए इस पोर्टल को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से भागदौड़ से बचा जा सकेगा और मानव श्रम की भी बचत होगी। इससे संस्थान, विश्वविद्यालय और राजभवन स्तर पर सम्बद्धता प्रस्तावों की स्थिति को मॉनीटर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा की पोर्टल के लांचिग से राजभवन सहित विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने को प्रयास किया जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में किसी भी कार्य के लिए तकनीकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजभवन सहित विश्वविद्यालय में अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन और पेपरलैस करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर उच्चाधिकारियों की ट्रेनिंग करा दी गई है। इसके बाद विश्वविद्यालय के कार्मिकों जिनके द्वारा संचालन किया जाना है, को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सचिव ने कहा कि पोर्टल को लांच किया गया है इसके संचालन में जो भी व्यावहारिक कठिनाईयाँ आएगी उस पर संस्थान एवं विश्वविद्यालय अपना सुझाव दें जिसे यथाशीघ्र दूर किया जाएगा।

कार्यक्रम में अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया, कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो० एन.के. जोशी, कुलपति वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रो० ओंकार सिंह, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रो० जगत सिंह बिष्ट, कुलपति श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय प्रो० महावीर सिंह रावत, संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, वित्त नियंत्रक डॉ0 तृप्ति श्रीवास्तव, उप सचिव एन.के. पोखरियाल, अनुभाग अधिकारी सचिन चमोली आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!