Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा, “उत्तराखंड के त्यौहार और परम्पराओं की है एक अलग ही सुंगंध”

  • [highlight]उत्तराखंड के लोकपर्व “इगास ” पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति के विभिन्न रंग झलके।[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 नवम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व “इगास” पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति के विभिन्न रंग झलके। इस दौरान लोग ‘ढोल’ दमाऊँ की थाप पर थिरक उठे। साथ ही उन्होंने भैलो नृत्य भी किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, लोक गायक मंगलेश डंगवाल, गायिका संगीता ढौंडियाल और रेखा धस्माना ने लोग को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाव को देखकर ऐसा प्रतीत रहा था कि मानो पूरा देहरादून शहर एक स्थान पर एकत्रित हो गया है

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी को इगास की शुभकामनाएं दीं। जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने ढोल बजाकर इगास जागर की सुंदर प्रस्तुति दी।

पारंपरिक परिधानों में सज धजकर आई महिलाओं ने राज्यपाल का स्वागत किया।

अतिथियों ने इगास की पूजा की। इस दौरान शहीद सैनिकों की वीर नारियों और उनकी माताओं को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, वन मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, राजपुर विधायक खजान दास, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, मनवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उत्तराखंड के त्योहार और परम्पराओं की एक अलग ही सुंगंध है : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह

राज्यपाल गुरुमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के त्योहार और परम्पराओं की एक अलग ही सुंगंध है। आज दुनियाभर के पर्यटक इसे देखने लिए तरसते रहते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के अनिवासी लोग से अपील की कि वे लोकपर्व अपने गांवों में मनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा अपनी जड़ों से साथ जुडऩा बहुत आवश्यक है। हमें अपनी परम्पराओं, रीति रिवाजों, संस्कृति को जानना और समझना होगा। उनका सम्मान करना होगा।

अपनी परम्पराओं और संस्कृति का संरक्षण और अगली पीढ़ी को सौंपना भी बड़ा महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि राज्य की नई पीढ़ी रिवर्स माइगेशन के लिए कार्य करेगी। नवाचार, तकनीक व डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्वरोजगार को बढ़ाने का प्रयास करें।

विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ द्वारा आयोजित इगास कार्यक्रम को जबरदस्त सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद किया गया।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!