Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

पटियाला हिंसा पर सरकार का बड़ा एक्शन, IG सहित SSP व SP का तबादला

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2022, शनिवार, पटियाला। खालिस्तान समर्थक संगठनों व हिंदू संगठनों के सदस्‍यों के बीच शुक्रवर को हुए टकराव के बाद पटियाला जिले में लगाया गया कर्फ्यूू शनिवार सुबह हटा लिया गया। शहर में आज स्थिति सामान्‍य हैं और स्‍कूल व विभिन्‍न प्रतिष्‍ठान भी खुले हुए हैं।  इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने आइजी समेत पटियाला के कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। काली माता मंदिर के बाहर हिंंदू संंगठनों के सदस्‍य धरना दे रहे हैं।  

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पटियाला रेंज के आइजी, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (सीनियर एसपी) और एसपी के तबादले कर दिए हैं। उनकी जगह मुखविंदर सिंह छीना को नया आइजी, दीपक पारीक को नया एसएसपी और वजीर सिंह को पटियाला का नया एसपी बनाया गया है।

विदित रहे कि पटियाला में शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया था। शहर और जिले में कर्फ्यू के समय को तो नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है।डीसी साक्षी साहनी ने पटियाला जिला में आज मोबाइल इंटरनेट सर्विस (2G, 3G ,4G ,सीडीएमए) सभी एसएमएस, सभी डोंगल के इस्तेमाल पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक पाबंदी लगा दी है।  इस संबंध में संबंधित टेलीकॉम कंपनियों को भी जिला प्रशासन ने सूचित कर दिया है। इस दौरान मोबाइल फोन पर वॉयस कॉल की सुविधा मुहैया रहेगी। दूसरी ओर, शहर में प्रमुख स्‍थलाें पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। काली माता मंदिर के बाहर हिंंदू संगठनों के सदस्‍य धरना दे रहे हैं। काली माता मंदिर के पास भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस की टीमें शहर में गश्‍त भी कर रहे हैं।     

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शांति की अपील करते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत तीन मामले दर्ज किए हैं, जबकि हिंदू संगठन से जुड़े एक व्यक्ति हरीश सिंगला के खिलाफ हिंसा फैलाने का मामला दर्ज करते हुए उसे रात को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जिला प्रशासन ने ‘शांति कमेटी’ बनाकर आज (शनिवार को) दोनों पक्षों की बैठक बुलाई है। दूसरी ओर गुस्साए हिंदू संगठनों ने पंजाब बंद की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि शहर में शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे शिवसेना बाल ठाकरे की ओर से ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ निकाला गया। खालिस्तान समर्थक शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेतृत्व में कुछ और संगठनों ने भी इसी समय विरोध में मार्च शुरू कर दिया। सुबह करीब 11 श्री काली देवी मंदिर के बाहर हिंदू सगंठनों के कार्यकर्ताओं और खालिस्तान समर्थक संगठनों के कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया। तनातनी बढ़ने के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। हिंदू संगठन के सदस्यों का आरोप है कि पथराव की शुरुआत मंदिर के बाहर से गुजर रहे खालिस्तान समर्थक संगठन के कार्यकर्ताओं ने की। वहीं, खालिस्तान समर्थक संगठनों के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन पर मंदिर के भीतर से पथराव हुआ। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक पथराव चला। इस दौरान खालिस्तान समर्थक संगठनों के कुछ कार्यकर्ता ने तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी (एसएचओ) करणवीर सिंह जख्मी हो गए। टकराव में कुल 20 लोगों को चोटें आई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नानक सिंह ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए अपनी पिस्टल से पांच हवाई फायर किए। इसके बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई, तो उन्होंने एक पुलिसकर्मी को एके-47 से हवाई फायर करने को कहा। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। जिला प्रशासन ने दोपहर करीब एक बजे मंदिर को बंद कर दिया और इसे दोपहर करीब तीन बजे के बाद खोला गया। पटियाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) राकेश अग्रवाल व जिला उपायुक्त (डीसी) साक्षी साहनी ने श्री काली देवी मंदिर का जायजा लिया। स्थिति नियंत्रण में होने के बाद पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। सभी स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई।

आइजी ने बताया कि हिंदू संगठनों का मार्च आर्य समाज मंदिर से होते हुए शहर के अंदरूनी हिस्सों में निकाला जाना था, लेकिन अफवाह के कारण दो पक्ष मंदिर के पास इकट्ठा हो गए। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वाले काफी लोग पटियाला व अन्य जिलों से आए थे, जिसकी जांच की जाएगी। डीसी ने बताया कि शनिवार को दोनों संगठनों की बैठक बुलाई गई है, ताकि इस मामले को बातचीत से सुलझाया जाए।

आतंकी संगठन सिख्स फार जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो संदेश के जरिए 29 अप्रैल (शुक्रवार) को खालिस्तान के समर्थन में एक मार्च की अपील की थी। इसके विरोध में शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सिंगला ने ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ की घोषणा कर दी। मार्च के बाद खालिस्तान का पुतला जलाने का कार्यक्रम भी था। जब यह मार्च निकाला जा रहा था, तो खालिस्तान समर्थक संगठनों ने भी मार्च शुरू कर दिया। श्री काली माता मंदिर के बाहर दोनों संगठनों में टकराव हो गया।

शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश अध्यक्ष योग राज शर्मा ने अपनी मर्जी से ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ निकालने के लिए संगठन के उपाध्यक्ष हरीश सिंगला को संगठन से निष्कासित कर दिया है। देर शाम हिंदू संगठनों ने श्री काली माता मंदिर में बैठक बुलाई, तो हरीश सिंगला भी इसमें पहुंच गए। वहां बहस के दौरान संगठन के सदस्यों ने उन्हें पीट दिया। उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे।

दोनों संगठनों ने शहर में मार्च निकालने के लिए पुलिस से जरूरी अनुमति नहीं ली थी। इस बारे में पुलिस की हरीश सिंगला के साथ बैठक भी हुई थी। उन्होंने मार्च न निकालने पर सहमति जताई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!