Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री से अफगानिस्तान के गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों की वतन वापसी के लिए जल्द कदम उठाने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त 2021, सोमवार,  चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को ट्वीट कर अफगानिस्तान के एक गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों को जल्द वतन वापस लाने में मदद करने की मांग की है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब सरकार उनकी सुरक्षित वापसी में हर तरह की मदद देने को तैयार है। बता दें, अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होते ही अफरा तफरी का माहौल है। सभी देश अपने-अपने नागरिकों को निकालने में जुट गए हैं।

कैप्टन ने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा भारत के लिए अच्छा नहीं है। यह भारत के खिलाफ चीन-पाक गठजोड़ को मजबूत करेगा। यह संकेत बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं, हमें अपनी सभी सीमाओं पर अब अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गत दिवस स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि पाकिस्तान के विरुद्ध पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है। पाकिस्तान हमेशा मुश्किलें खड़ी करने की ताक में रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘हम शांति चाहते हैं, लेकिन हमारे क्षेत्र में किसी भी हमलावर कार्रवाई या हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पंजाब के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ‘अगर पाकिस्तान कोई मुसीबत खड़ी करता है तो हम उनको ऐसा सबक सिखाएंगे जो वह जि़ंदगी भर याद रखेगा।’ पड़ोसी मुल्कों द्वारा राज्य में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का प्रयोग का जि़क्र करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान पंजाब में किसी भी नाज़ुक स्थिति का लाभ लेने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!