Breaking News :
>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील
उत्तराखण्ड

शीतकालीन यात्रा से पहले सरकार सक्रिय, पर्यटन स्थलों की सभी व्यवस्थायें दुरुस्त करने के आदेश

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 17 नवम्बर 2025, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ चार घंटे तक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग व अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ मजबूत किया जाए।

मुख्यमंत्री ने रजत जयंती उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप प्रत्येक जिले में कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की जांच के कड़े निर्देश

सीएम धामी ने हाल ही में कुछ स्थानों पर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बाहरी लोगों के बसने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को पिछले तीन वर्षों में जारी स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर भी जोर

उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती के लिए जिलों से रिपोर्ट त्वरित रूप से शासन को भेजने को कहा।

सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

दिल्ली में हाल ही में हुई घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण

सीएम धामी ने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जारी पुनर्निर्माण कार्यों का स्वयं स्थल पर निरीक्षण कर प्रतिकूल मौसम से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!