Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी नई स्टाफ नर्स, मुख्यमंत्री योगी बोले, “बीमारू राज्य से उबरा UP”

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2022, रविवार, लखनऊमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोक भवनमें प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए चयनित 1354 स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित इन 1,354 स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उन्होंने इनको संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेश केन्द्र सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं का बखूबी क्रियान्वयन कर रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने भी इस दिशा में काफी अच्छा काम किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद कहा कि आप लोगों का योगदान काफी महान है। कठिन से कठिन घड़ी में भी आप लोगों ने काफी डटकर काम किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों के दम पर ही अस्पतालों का महौल काफी बेहतर होता है। बीमार भी आपके व्यवहार से अपने को स्वस्थ्य महसूस कर लेता है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह तो तय है कि सिर्फ दवा से कोई भी व्यक्ति जल्दी ठीक नहीं होता है। अस्पताल या फिर मेडिकल कालेज का माहौल भी उसको जल्दी फिट होने में काफी मदद करता है। उन्होंने कहा कि सभी स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण के दौरान जो सिखाया गया है, उसको वह अपने कार्यस्थल पर सामने लाएं। आप लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। आप सभी चिकित्सकों के कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को राहत देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश पहले देश के अंदर एक बीमारू राज्य माना जाता था। वह अब देश की दूसरी अर्थव्यवस्था और खुद को स्थापित करने की दिशा में तेजी से अग्रसर हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज के इस कार्यक्रम के बाद सहारनपुर के दौरे पर जाएंगे। वहां के सरसावां एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सांय चार बजे से कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करने के बाद जनप्रतिनिधियों से भेंट वार्ता करेंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!