Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों को शासन ने दिया झटका, पढ़िए पूरी खबर 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 सितम्बर 2023, उत्तरकाशी। विश्व पर्यटन दिवस पर एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों को शासन ने जोर का झटका दिया है। गंगोत्री नेशनल पार्क सहित कई राष्ट्रीय पार्कों, वन्य जीव विहार के प्रवेश शुल्क में 33.33 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है। उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल पार्क व गोविंद वन्यजीव विहार में यह बढ़ोतरी बुधवार से ही लागू होगी। उधर, फूलों की घाटी के दर्शन तो महंगे हो ही चुके हैं। उत्तरकाशी के जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया, शासनादेश मिलने के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने इसे पर्यटन विभाग को भेज दिया है। इसके बाद पर्यटन विभाग ने पोर्टल पर पुराने प्रवेश शुल्क की दरों में बदलाव कर इसे विश्व पर्यटन दिवस पर बुधवार से लागू करने की तैयारी कर ली है।

नई दरों के अनुसार, भारतीय पर्यटकों को प्रवेश शुल्क के लिए 200 रुपये, जबकि विदेशी पर्यटकों को 800 रुपये चुकाने होंगे। अभी तक पर्यटकों से 150 रुपये और 600 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाता था। राज्य के कार्बेट टाइगर रिजर्व में भी 150 फीसदी तक प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है। यहां अभी भारतीय सैलानियों से जहां 200 रुपये शुल्क लिया जाता था, वहीं बुधवार से उन्हें 500 रुपये चुकाने होंगे। विदेशियों को 900 रुपये की जगह 1500 रुपये देने होंगे। उधर, राजाजी टाइगर रिजर्व में भारतीय पर्यटकों को 150 की जगह 300 रुपये, जबकि विदेशियों को 600 की जगह 1000 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा। इससे पूर्व शासन ने वर्ष 2009 में शुल्क बताया था। यानी करीब 14 साल बाद प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। प्रवेश शुल्क के अलावा वाहन शुल्क, वन विश्राम गृहों के किराया भी बढ़ाया गया है।

फूलों की घाटी के सैर सपाटे के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को अब पहले से अधिक शुल्क चुकाना पड़ रहा है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। नया शुल्क 22 सितंबर से लागू कर दिया गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क डीएफओ बीबी मारतोलिया ने बताया कि विश्व धरोहर फूलों की घाटी जाने के लिए 22 सितंबर से पहले तक भारतीय पर्यटकों को 150 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 600 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन नई दरों के मुताबिक अब भरतीय पर्यटकों को 200 रुपये जबकि विदेशी पर्यटकों को 800 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!