Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
स्वास्थ

कब्ज से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर, इसबगोल से सुधरेगा पाचन

बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासतौर पर कब्ज की शिकायत अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा वर्ग भी इससे परेशान नजर आ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक कब्ज बने रहने से गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। ऐसे में आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में उपयोग होने वाला इसबगोल (इसपघोल) एक सुरक्षित और असरदार विकल्प के रूप में सामने आया है।

इसबगोल की भूसी प्राकृतिक घुलनशील फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती है। यह आंतों में जाकर पानी को अवशोषित करती है, जिससे मल नरम होता है और मलत्याग की प्रक्रिया सहज बनती है। नियमित और सही तरीके से सेवन करने पर यह कब्ज से राहत दिलाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में मदद करती है।

कैसे करता है काम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि इसबगोल एक बल्क-फॉर्मिंग फाइबर की तरह कार्य करता है। यह आंतों में जमा अपशिष्ट को बाहर निकालने में सहायक होता है और पाचन क्रिया को प्राकृतिक रूप से संतुलित करता है। इसके उपयोग से आंतों की सफाई बेहतर होती है और पेट से जुड़ी पुरानी परेशानियों में भी धीरे-धीरे सुधार देखा जा सकता है।

सेवन का सही तरीका

इसबगोल का अधिकतम लाभ पाने के लिए इसका सही समय और मात्रा जानना जरूरी है। आमतौर पर रात के समय भोजन के बाद एक चम्मच इसबगोल की भूसी को गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर लेने की सलाह दी जाती है। इसे मिलाने के तुरंत बाद पीना चाहिए, ताकि यह ज्यादा गाढ़ा न हो। नियमित सेवन से कुछ ही दिनों में पाचन में सुधार महसूस हो सकता है।

दिल और शुगर के लिए भी फायदेमंद

कब्ज से राहत के अलावा इसबगोल का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना जाता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। वहीं, यह भोजन के बाद ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में भी सहायक होता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिल सकता है। फाइबर की अधिक मात्रा पेट को देर तक भरा रखती है, जिससे अनावश्यक भूख कम होती है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।

सावधानी भी है जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि इसबगोल लेते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। पानी की कमी होने पर यह समस्या बढ़ा भी सकता है। किसी गंभीर बीमारी या लंबे समय से दवाइयों का सेवन कर रहे लोग इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

नोट: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी प्रकार के उपचार से पहले चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!