Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
आर्थिक गतिविधियाँ

घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! ये बैंक दे रहे हैं सस्ते दर पर Home Loan

किराये के बड़े से बड़े मकान में रहने वाले व्यक्ति की चाह होती है कि छोटा ही सही, लेकिन उसका अपना घर हो तो बहुत बड़ी टेंशन दूर हो जाएगी। ये सच है कि मकान किसी भी व्यक्ति की जीवन भर की सबसे बड़ी पूंजी होती है। हालांकि, मकान खरीदने के लिए किया जाने वाला निवेश बहुत बड़ा होता है और बिना होम लोन के घर खरीदना मध्यम वर्ग के लोगों के लिए मुमकिन नहीं होता है। अब कुछ दिनों में ही नवरात्रि की शुरुआत के साथ त्योहारी मौसम शुरू हो जाएगा। त्योहारी मौसम में अधिकतर बिल्डर काफी आकर्षक ऑफर की पेशकश करते हैं। दूसरी ओर रेपो रेट के काफी नीचे होने से होम लोन भी काफी सस्ता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह प्रोपर्टी लेने के लिहाज से सबसे मुफीद समय है।

अगर आप भी नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। सबसे पहले आपको यह जानने की जरूरत है कि आप जिस बिल्डर से फ्लैट खरीदने जा रहे हैं, वह बिल्डर और प्रोजेक्ट अप्रुव्ड है या नहीं। प्रोजेक्ट अप्रुव्ड नहीं होने पर बैंक आपको लोन नहीं देंगे। साथ ही रेरा रजिस्ट्रेशन और बिल्डर के ट्रैक रिकॉर्ड पर भी गौर करने की जरूरत होती है। इसके बाद विभिन्न बैंकों के होम लोन के रेट की तुलना करनी चाहिए।

आइए जानते हैं कि सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन देने वाले 5 बैंकों के नामः

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India): सार्वजनिक क्षेत्र का यह बैंक 6.70 फीसद की दर से होम लोन की पेशकश कर रहा है। यह बैंक लोन की राशि पर 0.50 फीसद की दर से प्रोसेसिंग फीस लेता है। हालांकि, यहां प्रोसेसिंग फीस 15,000 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती है।
  • बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India): यह लेंडर 6.85 फीसद की दर से होम लोन दे रहा है। बैंक ऑफ इंडिया लोन की कुल राशि पर 0.25 फीसद की दर से प्रोसेसिंग वसूलता है। यह राशि न्यूनतम 1,500 रुपये और अधिकतम 20,000 रुपये के बीच होती है।
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India): इस बैंक से होम लोन लेने पर आपको 6.85 फीसद की दर से ब्याज का भुगतान करना होगा। बैंक ने लोन की राशि के 0.50 फीसद के बराबर प्रोसेसिंग फीस रखा है। हालांकि, यहां बैंक ने 20,000 रुपये की अधिकतम सीमा तय की है।
  • केनरा बैंक (Canara Bank): पब्लिक सेक्टर का यह बैंक 6.90 फीसद की ब्याज दर पर आवासीय ऋण ऑफर कर रहा है। बैंक लोन की कुल राशि पर 0.50 फीसद की दर से प्रोसेसिंग फीस वसूलता है। बैंक ने प्रोसेसिंग फीस के रूप में न्यूनतम 1,500 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये की सीमा तय कर रखी है।
  • एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank): प्राइवेट सेक्टर का देश का सबसे बड़ा बैंक भी 6.90 फीसद की दर से होम लोन दे रहा है। अगर प्रोसेसिंग फीस की बात की जाए तो बैंक लोन की राशि के 0.5 फीसद की दर से यह शुल्क वसूलता है। हालांकि, यह रकम 3,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!