Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँकारोबारताज़ा खबरें

अच्छी खबर : SBI खाताधारकों के लिए डेबिट कार्ड पर मिल रही है EMI सुविधा

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अक्टूबर 2020, शनिवार। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। इस त्योहारी मौसम में आपको अपनी खरीदारी के लिए बैंक बैलेंस देखने की जरूरत नहीं है। एसबीआई अपने खाताधारकों को जारी किए गए डेबिट कार्ड अब ईएमआई (EMI) सुविधा के साथ दिए जा रहे हैं। इसका फायदा उन ग्राहकों को होगा जो होम अप्लायंसेज या ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं। ग्राहक अपनी खरीदारी को तुरंत किस्तों में बदल सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाताधारकों को दिए जाने वाले डेबिट कार्ड में प्री अप्रूव्ड ईएमआई सुविधा दे रहा है। आपको यह सुविधा अगर नहीं मिल रही है तो आप इसकी जानकारी बैंक से ले सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ डेबिट कार्ड्स में ये सुविधा उपलब्ध न हो।

जानकारों के मुताबिक, एसबीआई ने अपने चुंनिदा ग्राहकों के लिए प्री अप्रूव्ड ईएमआई की सुविधा ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी दी है। ग्राहक फ्लिपकार्ट और अमेजन में ये सुविधा ले सकते हैं।

कोरोना वायरस संकट के बीच आने वाले इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों को खुशियां मनाने के मौके प्रदान करने के लिए SBI अपने खुदरा ग्राहकों के लिए कई सारे स्पेशल ऑफर्स लेकर आया है। इन ऑफर्स का फायदा उठाकर ग्राहक इस त्योहार अपने घर में खुशियां बिखेर सकते हैं। बैंक ने योनो (YONO) एप के जरिए कार लोन, गोल्ड लोन और पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाले सभी ग्राहकों के लिए प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसद छूट की घोषणा की है।

एसबीआई गोल्ड लोन ग्राहकों के लिए भी स्पेशल ऑफर लेकर आया है। इसमें 7.5 फीसद की न्यूनतम ब्याज दर पर 36 महीने तक का लचीला पुनर्भुगतान विकल्प पा सकते हैं। इसके अलावा बैंक 9.6 फीसद की कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन की भी पेशकश कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!