Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

गोल्डन गर्ल एथलीट मानसी नेगी उत्तराखंड की बेटियों के लिए है मिशाल : एडवोकेट ललित जोशी

मानसी नेगी ने सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी से की मुलाकात

एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार की बधाई व भविष्य के लिए अपनी शुभकामनायें दी हैं

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी का सहयोग एवं आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा है : मानसी नेगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2023, मंगलवार, देहरादून। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित गोल्डन गर्ल एथलीट मानसी नेगी ने आज सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी से मुलाकात की। इस दौरान एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार की बधाई व भविष्य के लिए अपनी शुभकामनायें दी हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए मानसी नेगी को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया है।

हाल ही में चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में मानसी नेगी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। मानसी नेगी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2021 में राष्ट्रीय खेल में सिल्वर मेडल जीता, यूनिवर्सिटी लेवल, कॉम्पिटीशन में भी सिल्वर मेडल जीता, खेलो इंडिया में भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता, नवंबर 2022 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

मानसी मूल रूप से चमोली जनपद के मजोठी गांव की रहने वाली हैं, परिवार की विषम परिस्थितियों के बाद भी उन्होंने अपने खेल को आगे बढ़ाया और आज देश में गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर है। मानसी नेगी ने बताया कि उन्हें सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी का सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्हीं के आशीर्वाद से ही मेरा भाई इनके संस्थान से नि:शुल्क उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा है। वहीं संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि पहाड़ की बेटी मानसी अपनी प्रतिभा से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। लगातार सफलताओं के बावजूद भी वह अपने भाई की शिक्षा के लिए चिंतित रहती थी क्योंकि गोपेश्वर में बड़ा भाई गौरव नेगी स्पोर्ट्समेन होने के बाद भी बुरी संगत के कारण गलत व्यशनो में पढ़ गया था जिसे देखते ललित जोशी के संस्थान ने मानसी के भाई की उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी ली और लगातार एक वर्ष से उसकी काउन्सलिंग करते हुये उसको व्यशन मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरुप आज गौरव नेगी फिर से नशामुक्त बन गया है।

आज गौरव नेगी देहरादून सीआईएमएस संस्थान से मिशन एजुकेशन के तहत नि:शुल्क रूप से अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा है। जिसके फलस्वरूप आज गोल्डन गर्ल भाई गौरव नेगी की चिंता से मुक्त होकर भारत का विश्व में प्रतिनिधित्व कर रही है।

एडवोकेट ललित जोशी के सामाजिक सेवा-कार्यों की अधिक जानकारी हेतु,
यहाँ क्लिक करें :
???? https://akashgyanvatika.com/application-for-free-vocational-education-to-300-children-of-the-state-started-under-super-300-mission-education/

???? https://akashgyanvatika.com/youth-festival-program-2023-organized-at-cims-college-dehradun/

???? https://akashgyanvatika.com/cims-college-and-uttarakhand-police-launched-public-awareness-campaign-against-drugs-administered-oath-to-students-to-stay-away-from-drugs/

???? https://akashgyanvatika.com/contribute-to-nation-building-by-staying-away-from-drugs-lalit-joshi/

???? https://akashgyanvatika.com/youth-dialogue-against-drugs-will-run-in-1500-cbse-schools-of-uttarakhand-and-western-uttar-pradesh/

???? https://akashgyanvatika.com/scientific-dialogue-and-tree-plantation-program-organized-in-cims-college-dehradun-by-uttarakhand-science-education-and-research-center/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!