Breaking News :
>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
बिज़नेस

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

24, 22 और 18 कैरेट के ताजा रेट देखें

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 5 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू बाजार में जहां सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी मजबूत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स सोने का भाव करीब 0.06 प्रतिशत बढ़कर 4,164.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी में 1.46 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 61.300 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करती नजर आई।

घरेलू बाजार में सोने की कीमत घटी

घरेलू बुलियन बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलने के बाद सोने की कीमत करीब 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई। इसके विपरीत चांदी की कीमत में अच्छी तेजी रही और इसका भाव करीब 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

एमसीएक्स पर सोना हुआ सस्ता, चांदी चढ़ी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी के भाव में विपरीत रुख देखने को मिला। अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1,043 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,347 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 697 रुपये की बढ़त के साथ 2,26,393 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

बाजार में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की कीमतों पर नजर डालें तो 24 कैरेट सोना करीब 1,49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना लगभग 1,37,078 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब 1,12,155 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी का भाव करीब 2,26,770 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रहा।

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए ज्वेलरी खरीदने से पहले स्थानीय बाजार का ताजा भाव और लागू मेकिंग चार्ज जरूर जांच लें।