Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने हुआ सस्ता, तो चांदी में भी गिरावट, जानिए भाव

 सोने-चांदी के घरेलू वायदा भाव में बुधवार को भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव 85 रुपये की गिरावट के साथ 52,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत बुधवार सुबह 9 बजकर एक मिनट पर 47 रुपये की गिरावट के साथ 52,631 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखी।

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर 63 रुपये की गिरावट के साथ 64,941 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव मंगलवार को 64,297 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.30 फीसद या 5.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,969.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.33 फीसद या 6.52 डॉलर की गिरावट के साथ 1,951.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो कॉमेक्स पर बुधवार सुबह चांदी का वायदा भाव बिना किसी बदलाव के 24.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.82 फीसद या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 24.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वायदा बाजार में इस तरह तय होती हैं कीमतें

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर किया जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!