Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

घरेलू वायदा बाजार में सोने-चाँदी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए नयी कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, २० जनवरी २०२१, बुधवार। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में बढ़त देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत मंगलवार दोपहर 0.49 फीसद या 242 रुपये की तेजी के साथ 49,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 0.51 फीसद या 248 रुपये की तेजी के साथ 49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। उधर वैश्विक बाजार में बुधवार दोपहर सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

सोने के साथ ही चाँदी की घरेलू वायदा कीमत में भी बुधवार दोपहर तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर बुधवार दोपहर पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.69 फीसद या 458 रुपये की तेजी के साथ 66,494 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में बुधवार दोपहर चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी तेजी देखी गई।

वैश्विक बाजार में सोने-चाँदी की कीमतें

  • वैश्विक स्तर पर बुधवार दोपहर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार दोपहर सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.72 फीसद या 13.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,853.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.83 फीसद या 15.36 डॉलर की तेजी के साथ 1,855.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
  • वैश्विक बाजार में बुधवार दोपहर चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.97 फीसद या 0.25 डॉलर की तेजी के साथ 25.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.19 फीसद या 0.30 डॉलर की तेजी के साथ 25.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!