Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 सितम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोपहर 12:39 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 133 रुपये यानी 0.29 फीसद की गिरावट के साथ 45,936 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 46,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 185 रुपये यानी 0.40 फीसद की टूट के साथ 45,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 46,159 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोपहर 12:40 बजे दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 568 रुपये यानी 0.94 फीसद की जबरदस्त टूट के साथ 60,066 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 60,634 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह मार्च, 2022 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 562 रुपये यानी 0.92 फीसद की गिरावट 60,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 61,212 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

MCX पर फरवरी, 2022 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 162 रुपये यानी 0.35 फीसद टूटकर 46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 46,312 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!