Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेश

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा, सेना राजनीति से काफी दूर रहती है

आकाश ज्ञान वाटिका। १ जनवरी, २०२० (बुधवार)। पूर्व सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बुधवार को पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका कार्य तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाना है। जनरल बिपिन रावत ने सेना के राजनीतिकरण किए जाने के आरोप कहा कि हम राजनीति से बहुत दूर रहते हैं। हमें सत्ता में सरकार के निर्देशों के अनुसार काम करना होता है।

जनरल रावत ने यह भी कहा कि तीनों सेनाएं एक टीम के रूप में काम करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जो कार्य दिया गया है, वह तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाना है। हमारी कार्रवाई टीमवर्क पर निर्भर करेगी। हमें अपनी अखंडता और टीम वर्क के माध्यम से बेहतर काम करना होगा।

तीनों सेनाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

इससे पहले उन्होंने नैशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें तीनों सेनाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान नए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे, एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया और नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

2022 तक सीडीएस के पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे जनरल रावत

बता दें कि जनरल रावत मंगलवार को सेना प्रमुख पद से रिटायर हुए। सोमवार को सरकार ने उन्हें देश का पहला सीडीएस नियुक्त किया था। वह मार्च 2022 तक इस पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे। तीनों सेनाओं के बीच बेहतरीन समन्वय के लिए सीडीएस की नियुक्ति  हुई है। कारगिल युद्ध के बाद इस पद की मांग उठी थी।

विदाई समारोह में क्या बोले जनरल रावत

अपने विदाई समारोह के दौरान जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं पर किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना बेहतर तरीके से तैयार है। जनरल रावत ने जटिल परिस्थितियों में अडिग रहने वाले सैनिकों का आभार भी जताया। उन्होंने कहा, ‘सेना प्रमुख अकेले कुछ नहीं करता। उसे काम करने के लिए जवानों और सभी रैंक के अधिकारियों से सहयोग की जरूरत होती है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!