Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादून

गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के द्वारा किया गया गौरव सैनानी एसोसिएशन मसूरी विधानसभा क्षेत्र का गठन

कैप्टन चन्द्र वीर थापा को गौरव सैनानी एसोसिएशन मसूरी विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

“हम अपने साथ बिल्कुल भी भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेंगे, जहाँ गलत होगा, वहाँ एकजुट होकर आवाज उठायेंगे” : गौरव सैनानी एसोसिएशन

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 28 मई 2023, देहरादून। शनिवार, 27 मई 2023 को गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने अनारवाला के पावन भद्र काली मंदिर के प्रांगण में अनारवाला गढ़ीकैट, जोड़ी गाँव, नयागाँव, आमवाला, बीरपुर, डागरा, जैतनवाला, जाखन व समीपवर्ती क्षेत्रों से आए सभी गौरव सैनानियों का एसोसिएशन ने स्वागत किया और आज एसोसिएशन ने अपने ओ आर ओ पी (OROP) मिशन के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में नये एसोसिएशन का ऐलान किया और कैप्टन चन्द्र वीर थापा को मसूरी विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और साथ ही वरिष्ठ गौरव सैनानी कैप्टन टी.डी. भोटिया, कैप्टन जे.बी. कार्की, कैप्टन खेम बहादुर थापा को एसोसिएशन का वरिष्ठ संरक्षक बनाया गया, बाकी कार्यकारिणी का विस्तार अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा।आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कैप्टन खेम बहादुर थापा जी ने की।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कई छोटे बड़े गोरखा राइफल्स पूर्व सैनिक संगठनों व अन्य रेजिमेंट के संगठनों ने गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के साथ एकजुट होकर चलने का आह्वान किया। साथ ही एसोसिएशन के चर्चित प्रवक्ता सूबेदार मेजर खुसाल सिंह परिहार ने ओ आर ओ पी (OROP), एम एस पी (MSP) की विसंगतियों से सभी गौरव सैनानियों को विस्तार से बताया और वर्तमान में देहरादून में चल रहे सी एस डी (CSD) कैंटीन, ई सी एच एस (ECHS)पर भी अनेकों चर्चायें हुई सभी ने कहा कि अब हम अपने साथ बिल्कुल भी भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेंगे। जहाँ गलत होगा, वहाँ एकजुट होकर आवाज उठायेंगे।

30 मई 2023 को देहरादून में एक विशाल रैली के लिए सभी ने हुंकार भरी और कई गौरव सैनानियों ने एसोसिएशन में सदस्यता ग्रहण की। आने वाले कुछ दिनों में गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड सभी विधान सभाओं में अपने एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन करेगा और ओ आर ओ पी मिशन की कामयाबी के लिए एकजुट होकर चलने का आह्वान करेगा।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, सुख बहादुर गुरुंग, रामबहादुर थापा, गिरीश जोशी, मनवर सिंह रौथाण, मदन सिंह थापा, श्याम सिंह थापा, बी.पी. थापा, तेज बहादुर थापा, विजय सिंह नेगी, मदन बेलवाल, किशोर सिंह शाही, दल बहादुर दुर्जे, अनूप राणा, संतोष गुरुंग, टी.के. खत्री, शिवराज सुब्बा और सैकड़ों गौरव सैनानी उपस्थित थे।

जय हिन्द ! जय भारत !

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!