Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026, रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। रुद्रप्रयाग जिले में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तारीख अब 23 अगस्त कर दी गई है। जिले में करीब 95,500 गैस कनेक्शन हैं, जिनमें से अधिकांश उपभोक्ता अपना सत्यापन करा चुके हैं। हालांकि अभी भी 13,551 कनेक्शन ऐसे हैं, जिनकी ई-केवाईसी पूरी होना बाकी है। विभाग ने सभी लंबित कनेक्शनों का सत्यापन तय समय के भीतर कराने के निर्देश दिए हैं।

20 गैस एजेंसियों को शत-प्रतिशत ई-केवाईसी के निर्देश

पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली के मुताबिक जिले में 20 गैस एजेंसियों के जरिए उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही है। सभी एजेंसियों को 23 अगस्त तक लंबित ई-केवाईसी पूरी कराने को कहा गया है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जरूरत पड़ने पर गांवों और अन्य स्थानों पर विशेष शिविर भी लगाए जा सकते हैं।

बाहर रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी व्यवस्था

विभाग के अनुसार जिले के कई गैस कनेक्शन ऐसे हैं, जिनके उपभोक्ता रोजगार के कारण दूसरे राज्यों या विदेशों में रह रहे हैं। ऐसे मामलों में परिवार के किसी सदस्य के नाम कनेक्शन ट्रांसफर कराया जा सकता है, ताकि आगे गैस रिफिल लेने में परेशानी न हो।

मृतक उपभोक्ताओं के कनेक्शन का भी होगा निस्तारण

विभाग ने मृतक उपभोक्ताओं के नाम दर्ज गैस कनेक्शनों का भी सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे कनेक्शनों को नियमानुसार परिवार के पात्र सदस्य के नाम स्थानांतरित करने या कनेक्शन सरेंडर करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ई-केवाईसी नहीं कराई तो रिफिल में आ सकती है दिक्कत

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य में गैस सिलेंडर की रिफिल लेने में परेशानी हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक रिफिल नहीं कराने वाले कनेक्शनों का दोबारा सत्यापन भी करना पड़ सकता है। विभाग ने सभी लंबित उपभोक्ताओं से 23 अगस्त से पहले ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है।