Breaking News :
>>मणिपुर में असम राइफल्स कैंप पर हिंसक हमला, वाहनों में लगाई आग>>अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय- रेखा आर्या>>पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील>>ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद>>हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर ली जानकारी>>सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान>>देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा>>भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून में स्वच्छता और आपदा तैयारियों पर नगर निगम सख्त, नगर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश>>आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण>>कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए- रेखा आर्या>>MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील>>देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र- सीएम धामी>>सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं>>मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले “प्लेस ऑफ सेफ्टी” का शिलान्यास>>फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाए- मुख्य सचिव>>श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार>>मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत
क्राइम

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और कुख्यात गैंगस्टर गोपाल के बीच एक भीषण मुठभेड़ हो गई। इस क्रॉस-फायरिंग में पैरोल जंप कर फरार चल रहा गैंगस्टर गोपाल मारा गया, जबकि सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। घायल हवलदार का इलाज खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, गांव अटायल का रहने वाला गोपाल हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वह इसी साल मार्च में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन 30 मई को आत्मसरंक्षण करने के बजाय फरार हो गया। पैरोल जंप करने के बाद उसने सोनीपत और पानीपत के इलाकों में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला रखी थी।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि गोपाल एक और ग्रामीण की हत्या करने की साजिश रच रहा है और इलाके में ही घूम रहा है। इसी सूचना पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस टीमों ने खुबडू के खेतों में उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरा देख गोपाल ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें हवलदार देवेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गैंगस्टर गोपाल पर हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों के करीब 25 मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल जाकर घायल हेड कांस्टेबल का हालचाल जाना। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी के कारण एक बड़ी वारदात टल गई और ग्रामीण की जान बचाई जा सकी। फिलहाल मामले की नियमानुसार गहन जांच की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!