Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
फिल्म-जगतमनोरंजन

तेलुगु फिल्म से बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है ‘गदर 2’ की सिमरत कौर, ऐसे मिली सनी देओल की फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 16 अगस्त 2023, मुंबई। गदर 2 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म को दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है। सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की कतार लगी है। गदर के प्रशंसक पर्दे पर तारा सिंह, सकीना और जीते को फिर से देखने का इंतजार कर रहे थे। इस बार फिल्म में एक नया किरदार जुड़ गया है, मुस्कान। मुस्कान का किरदार अभिनेत्री सिमरत कौर ने निभाया है। फिल्म रिलीज होने के बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है।

सिमरत मूल रूप से पंजाबी हैं। उनका जन्म 16 जुलाई, 1997 को मुंबई में हुआ था।भले ही गदर से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, लेकिन बड़े पर्दे पर उन्होंने तेलुगु फिल्म के जरिए 2017 में ही दस्तक दे दी थी। प्रोमाथो मी से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ अन्य फिल्मों में भी नजर आईं।वह मीका सिंह के रोमांटिक गाने तेरे बिन जिंदगी में भी नजर आ चुकी हैं।

उन्होंने साउथ की फिल्मों से होते हुए बॉलीवुड में कदम रखने पर बात की। उन्होंने कहा, इन चीजों की योजना नहीं होती। मैंने एक साथ दोनों जगह ऑडिशन दिया था। वहां पहले चयन हो गया, तो वहां काम करना शुरू कर दिया।उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत सारे ऑडिशन दिए थे, लेकिन अब इतनी बड़ी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं, तो इतने ऑडिशन देने का कोई गम नहीं है।

गदर 2 के लिए करीब 600 लड़कियों में से सिमरत को चुना गया था। उन्होंने इसके लिए 7-8 ऑडिशन दिए थे। साथ ही उनके कई लुक टेस्ट भी हुए थे। करीब 2 महीने के प्रकिया के बाद मुस्कान के लिए उनका नाम तय किया गया था।सिमरत का चयन तब हुआ था जब फिल्म की शूटिंग पालमपुर में हो रही थी। वहां भी उनके साथ ऑडिशन में 6 लड़कियां आई थीं।

भले ही फिल्म में मुस्कान का स्क्रीन स्पेस कम था, लेकिन फिल्म की कहानी में उनकी अहम भूमिका था। अपने छोटे किरदार में ही उन्होंने लोगों को आकर्षित किया है।फिल्म में वह एक चुलबुली पाकिस्तानी लडक़ी के किरदार में हैं, जो तारा सिंह के बेटे जीते की प्रेमिका बन जाती है। वह अपने अब्बू की लाडली और राजेश खन्ना की फैन है। हिंदी फिल्मों की शौकीन मुस्कान की अदाएं भी हिंदी फिल्मों की अभिनेत्रियों की तरह हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!