Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदिल्ली

ऑटो-टैक्सी चालकों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी दिल्ली सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार सोमवार से बड़ी राहत देते हुए एक लाख 56 हजार ऑटो और टैक्सी वालों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये डालेगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को ऑटो व टैक्सी चालकों के साथ ऑनलाइन हुई बैठक में यह भरोसा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जिन लोगों का पिछले साल किसी कारण से पंजीकरण नहीं हो सका था और उन्हें राशि नहीं मिल सकी थी, ऐसे चालक मंगलवार से अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

लॉकडाउन के चलते दिल्ली सरकार ने ऑटो व टैक्सी चालकों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। आटो टैक्सी चालक इस राशि के इंतजार में हैं। मदद के इंतजार में ऐसे एक लाख 56 हजार ऑटो और टैक्सी चालक हैं। ये वे लोग हैं जिन्हें पिछले साल भी सरकार की ओर से लॉकडाउन में मदद मिली थी। इन लोगों की मदद के लिए ऑटो टैक्सी से जुड़े संगठन मांग भी कर रहे हैं।

यहां पर बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के चलते दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पिछले वर्ष की तरह ऑटो-टैक्सी, ई-रिक्शा मालिक व अन्य छोटे व्यावसायिक वाहनों के परमिट धारकों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। इस प्रस्ताव को अब कैबिनेट से मंजूरी भी मिल चुकी है। वे पीएसवी (पब्लिक सर्विस व्हीकल) बैज धारक जिनका बैज और लाइसेंस एक फरवरी 2020 तक मान्य था, वह भी योजना के पात्र हैं।

 विदित रहे कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने ज्यादा भीषण कहर बरपाया, जिसके चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में कहर बरपाया, जिससे लॉकडाउन तक लगाने का फैसला लेना पड़ा। ऐसे में कारोबार, बाजार और रोजगार प्रभावित हुए और इसका सीधा असर ऑटो-टैक्सी चालकों की कमाई पर पड़ा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!