Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्ड

एफआरआइ परिसर को लॉकडाउन कर दिया गया, करीब डेढ़ हजार लोग नहीं निकल पाएंगे बाहर

एफआरआइ परिसर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आइजीएनएफए) के दो और प्रशिक्षु अधिकारियों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी ने करीब 1200 एकड़ में फैले पूरे एफआरआइ परिसर को लॉकडाउन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब तक बाहरी लोगों के एफआरआइ परिसर में प्रवेश पर रोक थी, अब भीतर से भी कोई व्यक्ति बाहर नहीं आ पाएगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरह रोकने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। इस आदेश के बाद एफआरआइ परिसर में रह रहे लोग परेशान न हों, इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, सब्जी व रोजमर्रा की सभी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।

लॉकडाउन क्षेत्र में एफआरआइ व आइजीएनएफए समेत भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, राज्य वन सेवा निदेशालय, एफआरआइ यूनिवर्सिटी के कार्मिक व उनके परिवार रहते हैं। स्वयं एफआरआइ निदेशक का आवास भी इसी परिसर में है। कुल मिलाकर 1500 से अधिक लोग, जो यहां निवास करते हैं, सभी डीएम के अग्रिम आदेश तक बाहर नहीं आ पाएंगे।

देहरादून के जिलाधिकारी ने कहा कि इस लॉकडाउन से डरने जैसी कोई बात नहीं है। सिर्फ एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। ताकि यदि परिसर में रह रहे किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की कुछ भी गुंजाइश हो तो उसे यहीं तक सीमित रखकर समुचित उपचार किया जा सके।

प्रशासन ने पहले भी सतर्कता बरतते हुए देहरादून में प्रवेश करते ही विदेश दौरे में शामिल सभी लोगों को निगरानी में रख लिया था। इसी का नतीजा है कि जिन अधिकारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वह संभवत: बाहर संपर्क न कर पाए हों।

जिलाधिकारी ने यहां रह रहे सभी लोगों से अपील की कि वह कुछ दिन धैर्य रखें और पूरा ख्याल रखें। उन्हें इस अवधि में किसी भी वस्तु के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आपस में मिलने जुलने में विशेष सावधानी बरती जाए।

सभी गेट लॉक किए जा रहे, पुलिसबल की भी तैनाती 

लॉकडाउन को सुनिश्चित करने के लिए एफआरआइ क्षेत्र में प्रवेश के सभी मार्गों के गेट पर तालाबंदी की जा रही है। साथ ही इस व्यवस्था का पालन करने को पुलिसबल की तैनाती के भी आदेश कर दिए गए हैं।

लोगों की होगी क्लस्टर स्क्रीनिंग

एफआरआइ क्षेत्र को लॉकडाउन करने के साथ ही अब स्वास्थ्य विभाग ने यहां लोगों की क्लस्टर स्क्रीनिंग (समूह परीक्षण) की तैयारी भी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि देहरादून की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी इसे तत्काल कराना सुनिश्चित करेंगी। उनके निर्देशन में चिकित्सा दल तत्काल प्रभाव से इस काम को शुरू कर देगा।

आइजीएनएफए प्रकरण पर सरकार सख्त

सरकार ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आइजीएनएफए) के तीन अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने को गंभीरता से लिया है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अकादमी के निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर परिसर में कोरोना वायरस से बचाव के उपायों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि खाद्यान्न, तेल, सब्जियों, फल, पेट्रोल, डीजल समेत दैनिक आवश्यकता से जुड़ी सभी सामग्रियों और सेवाओं की भविष्य में भी सुचारू रखी जाएगी।

आइजीएनएफए में कोरोना के दो मामले पॉजिटिव मिले हैं। इस मामले में सामने आ चुकी विभागीय लापरवाही को लेकर मुख्य सचिव ने अकादमी के निदेशक से कहा कि परिसर में कोरोना से बचाव के उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही चिकित्सकों की सलाह और सुझावों का परिसर में अनुपालन कराया जाए। मुख्य सचिव ने बताया कि निदेशक ने सहयोग का भरोसा दिया है।

उधर, मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिया कि दैनिक जरूरत के सामान और आवश्यक सेवाओं पानी, बिजली, स्वास्थ्य, सफाई को सुचारू रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। भविष्य में भी इसे निर्बाध रखा जाएगा। उन्होंने समस्त नागरिकों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने, अनावश्यक यात्रओं से बचने, सामाजिक दूरी बनाए बनाए रखने और सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए राज्य सरकार के हेल्पलाइन नंबर 104 व 1800-180-1200 पर संपर्क करने को भी कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!