Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में आज ‘फ्री सखी कैब’ सेवा का हुआ शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025, देहरादून। जिला प्रशासन ने शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात प्रबंधन की दिशा में एक और पहल की है। परेडग्राउंड स्थित ऑटोमेटेड पार्किंग प्रोजेक्ट के तहत आज ‘‘फ्री सखी कैब’’ सेवा की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर विधायक खजानदास, महापौर सौरभ थपलियाल, जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने दो नई ईवी सखी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित राज्य की यह पहली ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा है। परेडग्राउंड पार्किंग से शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों : पल्टन बाजार, राजपुर रोड, सचिवालय आदि तक अब ‘फ्री शटल’ सेवा मिलेगी। पार्किंग से प्रतिदिन करीब ₹29,120 की आय हो रही है, जो सखी कैब के संचालन से और बढ़ने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में निर्मित यह पार्किंग परंपरागत पार्किंग की तुलना में तीन गुना सस्ती और कम समय में तैयार हुई है। फ्री सखी कैब सेवा का उद्देश्य जनमानस को सुविधाजनक यात्रा विकल्प देना है। फिलहाल दो वाहन शुरू किए गए हैं, जबकि छ: और ईवी वाहन जल्द जोड़े जाएंगे।

शहर के लिए पांच रूट चिन्हित किए गए हैं : परेडग्राउंड से पल्टन बाजार, गांधी पार्क, घंटाघर, राजपुर रोड, कांग्रेस भवन, क्रॉसरोड मॉल, होटल बुलेवार्ड और सचिवालय तक शटल स्टॉप बनाए जा रहे हैं।

विधायक खजानदास ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाने की दिशा में यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा।

परेडग्राउंड, तिब्बती मार्केट और कोरोनेशन हॉस्पिटल परिसर में 261 वाहनों की क्षमता वाली तीन ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार की गई हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द जनता को समर्पित करेंगे।

अब फ्री सखी कैब सेवा के शुरू होने के बाद सुभाष रोड, गांधी पार्क, घंटाघर और तिब्बती मार्केट रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए एक समर्पित क्रेन भी तैनात कर दी है।

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल, एसएसपी अजय सिंह, सीडीओ अभिनव शाह, एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह, डीवीओ दीपक सैनी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार और कृष्णा महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!