Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

देहरादून में पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए फ्री हैल्थ चैकअप

जाने-माने फिजीशियन व कॉर्डियोलाजिस्ट डॉ एसडी जोशी करेंगे स्वास्थ्य जाँच, ईसीजी व ब्लड की भी होंगी जाँचें

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवमंबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड के जाने-माने फिजीशियन व कॉर्डियोलाजिस्ट डॉ एसडी जोशी देहरादून में कल शनिवार 27 नंवबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक पत्रकारों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इस दौरान ईसीजी व ब्लड से संबधित बिभिन्न जांचे भी की जायेंगी। आपको बता दें कि इस हैल्थ कैंप का आयोजन विचार एक नई सोच संस्था द्वारा किया जा रहा है। यह निशुल्क हैल्थ चैकअप कैंप, रिस्पना पुल आईएसबीटी रोड़ पर स्थित दूरदर्शन केन्द्र के सामने विचार एक नई सोच मीडिया संस्थान के कार्यालय में लगाया रहा है।

विचार एक नई सोच मीडिया संस्थान के संचालक राकेश बिजल्वाण ने बताया कि स्वास्थ्य जांच को आने वाले पत्रकार साथी अपना व अपने परिजनों को दोपहर 1 बजे तक कार्यालय में लाकर रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन भी है। आप फोन नंबर पर भी अपना या अपने परिजनों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आपको अमित अमोली 9358580033, आशीष नेगी 8650119302, अरूण पांडेय 9808348445, राकेश बिजल्वाण 8859910002 पर संपर्क कर सकते हैं। राकेश बिजल्वाण ने कहा स्वास्थ शिविर में ईसीजी जांच फ्री की जायेगी। जबकि ब्लड, शुगर टेस्ट में 60 प्रतिशत की छूट रखी गई है।

आपको बता दें कि डॉ एसडी जोशी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवा में एक जाना माना नाम है। सरकारी नौकरी में रहते हुए अधिकतम समय पहाड़ों में सेवा देने वाले डॉ जोशी सेवानिवृत्त होने के बाद लगातार हर माह दुर्गम पर्वतीय इलाकों में निशुल्क हैल्थ लगा रहे हैं। डॉ जोशी ने बात करते हुए कहा कि उनका सपना है उत्तराखंड का हर व्यक्ति, परिवार स्वस्थ्य रहे। इसको लेकर वह लगातार प्रयासरत हैं। विचार एक नई सोच संस्था भी उनके इस भगीरथ प्रयास में सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।

दिन:- कल शनिवार 27 नंवबर 2021

समय:- दोपहर 2 से 3 बजे तक

जांचे:- ईसीजी व ब्लड से संबधित व शुगर की जांचें

स्थान:- दूरदर्शन केन्द्र के ठीक सामने, विचार एक नई सोच कार्यालय, आईएसबीटी रोड़, निकट रिस्पना पुल, देहरादून, उत्तराखंड।।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!