Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
क्राइम

1200 बैंक अकाउंट्स किराये पर लेकर करोड़ों रुपये का किया फ्रॉड, ठगी का तरीका जानकर हर कोई हैरान

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, कानपुर। साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आरोपी नए-नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में कानपुर में एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है, जो बैंक एकाउंट्स को किराए पर लेकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। इस गैंग ने अब तक करोड़ों रुपये का फ्रॉड किया है। फ्रॉड करने वाले लोगों के सेविंग बैंक अकाउंट को किराए पर लेते थे। फिर वह फ्रॉड की रकम इन एकाउंट्स में ट्रांसफर करते थे। इसके बाद फ्रॉड करने वाले जिनके अकाउंट में पैसे भेजते थे, रकम का कुछ हिस्सा उन्हें भी दे देते थे।

दरअसल, इस मामले में एक शिकायत बेंगलुरु में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने थाना कोहना क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए किराए पर बैंक एकाउंट्स को लेकर फ्रॉड की रकम उसमें ट्रांसफर करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है।

पुलिस को एक सूचना मिली थी कि 17 नवंबर 2023 को हालसी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में एक चालू अकाउंट में एक करोड़ 20 लाख रुपए आए। इन एक करोड़ 20 लाख रुपए में से एक करोड़ 11 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर भी कर दिए गए हैं। सूचना के आधार पर थाना कोहना की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की और शुभम तिवारी और शिवम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि तकरीबन 1200 लोगों के बचत खाते को किराए पर लेकर उनमें फ्रॉड की रकम ट्रांसफर करने का काम इन लोगों ने किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!