Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच : डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
मनोरंजन

चौंकाएगा स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 का चौथा एडमिशन

देहरादून: एफआरआइ में चल रही ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ की क्लास में जल्द ही चौथी एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में चौथा एडमिशन हो चुका है। जल्द ही यह चौथा एडमिशन कॉलेज में एंट्री लेगा। अब यह कौन होगा, इसे लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

एफआरआइ में इन दिनों धर्मा प्रोडेक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म में अभिनेता टाइगर श्राफ, अभिनेत्री अनन्या पांडे और तारा सुतारिया प्रमुख भूमिका में हैं। अभी तक यह कहा जा रहा था कि यह फिल्म भी पहले की तरह ही लव ट्राइंगल होगा, लेकिन अब चर्चा है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर के 2018 बैच में तीन नहीं चार नये एडमिशन हुए हैं।

अब यह चौथा नया एडमिशन कौन है, इसे लेकर तमाम चर्चाएं हैं। सूत्र बता रहे हैं कि यह चौथा एडमिशन भी स्टार किड ही है। चर्चा है कि यह कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा हैं। जो फिल्म में अभिनेत्री तारा सुतारिया के अपोजिट होंगे। फिल्म में वे एक अमीर और बिगड़ैल स्टूडेंट हैं। जल्द ही उनकी फिल्म में एंट्री होगी। इस संबंध में फिल्म यूनिट से जुड़े लोग न तो इन्कार ही कर रहे हैं और न ही हामी भर रहे हैं।

साइकिल में आए टाइगर

शूटिंग के चौथे दिन अभिनेता टाइगर श्राफ साइकिल में एफआरआइ में बनाए गए सेंट थेरेसा स्कूल पहुंचे। इसके अलावा कैफेटेरिया और क्लास रूम में  भी शूटिंग की गई। जिसमें अभिनेत्री अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने भी हिस्सा लिया। गुरुवार को मौसम साफ होने के कारण अधिकांश शूटिंग बाहर ही की गई।

खाली समय में टाइगर ने खेला टीटी 

शूटिंग से फ्री होते ही टाइगर अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं। इसके लिए वे या वो सहयोगी स्टाफ के साथ वॉक पर चले जाते हैं या फिर टीटी या फुटबाल खेलने लगते हैं। यूनिट सूत्र बताते हैं कि टाइगर खाली नहीं बैठ सकते हैं, वे हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं।

प्रशंसकों को संभालना मुश्किल 

शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा प्रशंसक एफआरआइ पहुंच रहे हैं। हर कोई टाइगर, अनन्या और तारा की एक झलक पाने को बेताब है। इंप्रेसन गु्रप के मयंक तिवारी, अतुल पैन्यूली और मयंक सिंह की टीम शूटिंग सही ढंग से हो इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टाइगर श्राफ को जब भी मौका मिल रहा है, वह प्रशसंकों को निराश नहीं कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!