Breaking News :
>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखण्ड

देवभूमि के फूलों से महकेंगे चारों धाम, सरकार बना रही योजना

ऋषिकेश: योजना फलीभूत हुई तो आने वाले समय में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ व केदारनाथ धाम इस बार देवभूमि में उत्पादित फूलों से ही महकेंगे। राज्य सरकार ने स्थानीय उत्पादकों की आजीविका बढ़ाने और यहां उत्पादित फूलों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए योजना तैयार की है।

दरअसल, चारों धाम में प्रतिवर्ष सजावट व पूजा में करीब दस लाख टन फूलों की खपत होती है। लेकिन, इसके लिए बाहरी राज्यों की बड़ी मंडियों का मुंह ताकना पड़ता है।

चारों धामों की कपाट खुलने और कपाट बंद होने पर फूलों से भव्य सजावट की जाती है। साथ ही यात्राकाल में भी मंदिरों की सजावट और पूजा के लिए फूलों की भारी डिमांड रहती है। यह फूल दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों की मंडियों से मंगाए जाते हैं।

लेकिन, अब कृषि विभाग ने राज्य के किसानों को ही फूलों की सप्लाई के लिए प्रोत्साहित करने की पहल की है। इसके लिए चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में पुष्पोत्पादन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सरकार की मंशा उत्तराखंड में कलस्टर आधारित फूलों की खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने की है।

15 से बढ़कर 90 हेक्टेयर होगा क्षेत्रफल

वर्तमान में उत्तराखंड में करीब 200 करोड़ का फूलों का कारोबार हो रहा है। जबकि, राज्य में पुष्प उत्पादन का क्षेत्रफल महज 15 हेक्टेयर है। मगर, अब कृषि विभाग ने करीब 90 हेक्टेयर भूमि पर पॉली हाउस के माध्यम से फूलों की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत गुलाब, गेंदा व रजनीगंधा के अलावा जरबेरा, कारनेशन, ग्लोडियोलस व लिलियम का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया जाएगा।

बाजार नहीं मिला तो छोड़ा उत्पादन 

उत्तराखंड में फूलों की खपत को ठीक-ठाक है, मगर अब तक किसानों को यहां बाजार नहीं मिल पाया। करीब दस वर्ष पहले तक देहरादून व हरिद्वार जिले में फूलों का अच्छा-खासा उत्पादन होता था। धीरे-धीरे उत्पादन इतना बढ़ गया कि फूलों को बेचने के लिए न तो बाजार मिल पाया और न अच्छे दाम ही। नतीजा, किसान पुष्प उत्पादन से विमुख होने लगे।

सरकार की मंशा उम्मीद जगाने वाली

छिद्दरवाला के किसान देवेंद्र नेगी बताते हैं कि विपणन की सुविधा और उचित दाम न मिलने के कारण उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से फूलों की खेती करना छोड़ दिया है। त्रिवेणी घाट पर फूलों का व्यवसाय करने वाली और बदरीनाथ धाम में फूलों की सजावट का काम करने वाली चंदना ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में प्रदेश में फूलों का उत्पादन घटा है।

अब उन्हें दिल्ली समेत अन्य मंडियों से ही फूल खरीदने पड़ते हैं। यदि सरकार पुष्प उत्पादन को नोटिफाइड करती है तो आने वाले समय में किसानों को प्रदेश में ही बाजार उपलब्ध हो जाएगा।

चमोली जिले में कार्य शुरू 

उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक सरकार कलस्टर के माध्यम से पुष्पोत्पादन को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। चमोली जिले में इस पर काम शुरू भी हो गया है। भविष्य में हम मांग के अनुरूप पुष्पोत्पादन कर सके तो निश्चित रूप से चारों धाम में स्थानीय पुष्प उत्पादकों के फूलों की ही मार्केटिंग की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!