Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज का चार दिवसीय भव्यतिभव्य 31वॉ दीक्षा महोत्सव

31वॉ पुष्प वर्षा योग समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आज दूसरे दिन श्री जी का अभिषेक कर शांतिधारा की गयी

संध्याकालीन बेला में विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार, देहरादून। परम पूज्य संस्कार प्रणेता ज्ञानयोगी जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्तोत्र उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज का चार दिवसीय भव्यतिभव्य 31वॉ दीक्षा महोत्सव ग्रैंड युफोरिया रिसोर्ट कारगी पर 31वॉ पुष्प वर्षा योग समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आज दूसरे दिन श्री जी का अभिषेक कर शांतिधारा की गयी। जिसमे प्रथम कलश करने का सौभाग्य राजीव जैन चकराता वालों को प्राप्त हुआ, शांतिधारा आशीष जैन द्वारा की गयी।
इसके पश्चात कर्म दहन महामंडल विधान का आयोजन किया गया।

आचार्य श्री सौरभ सागर जी ने कहा कि इस विधान में सिद्धपरमेष्ठियों को समर्पित मंत्रों और स्तुतियों का प्रयोग किया जाता है, जिसमें अरघ, दीप, धूप, फल आदि अर्पण किए जाते हैं। यह पूजा आत्मशुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति के उद्देश्य से की जाती है, जैसा कि सिद्धगुणों की प्राप्ती हेतु की जाने वाली आरती से स्पष्ट होता है। कर्मदहन विधान जैन धर्म से संबंधित एक व्रत या तपस्या है, जिसमें ज्ञानावरणादि आठ कर्मों की १४८ प्रकृतियों को समाप्त करने और मोक्ष प्राप्त करने के लिए विशेष उपवास और पूजा का पालन किया जाता है। इस विधान में कर्मों के नाश के लिए विभिन्न तिथियों के अनुसार उपवास किया जाता है और अंतिम चरण में सिद्धों के आठ गुणों के लिए भी उपवास किए जात है।

दु:ख ओटो अपडेट नहीं फिर भी डाउनलोड हो जाता है, सुख में वायरस नहीं फिर भी हैंग हो जाता है। फीलिंग का मेमोरी कार्ड नहीं फिर भी स्टोरेज हो जाता है, रिलेशनशिप में कैमरा नहीं फिर भी सेल्फी हो जाती है। सेल्फी मतलब स्वार्थी, इसमें सेल्फी लेने वाले की फोटो बड़ी आती है, बाकी सब की छोटी आती है। स्वार्थी लोगों का ऐसा ही हो गया है, जिंदगी व्हाट्सएप नहीं फिर भी लास्ट सीन हो जाता है, इंसान मोबाइल नहीं फिर भी बदल जाता है, हमारी जिंदगी मोबाइल की तरह हो गई है इसलिए अच्छा करो, अच्छा सोचो, अच्छे कर्म करो।

कर्मों का दहन ज्ञानावरण, दर्शनावरण, वेदनीय, मोहनीय, नाम, गोत्र, आयु और अंतराय नामक अष्ट कर्मों को “कर्म” कहते हैं।
इन कर्मों की १४८ प्रकृतियों को दहन करने या नष्ट करने के लिए कर्मदहन व्रत रखा जाता है, जिससे आत्मा शुद्ध होती है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि संध्याकालीन बेला में आज विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित जैन राहुल जैन, सिद्धार्थ मेडिकल रहे। पुष्प वर्षायोग समिति द्वारा मुख्य अतिथि का माला पटका पहनाकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा भगवान् महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कवि सम्मेलन में भारत देश के जाने माने प्रख्यात कवि हरी ओम पवार, सौरभ सुमन, अनामिका जैन अम्बर, डॉ. प्रतीक गुप्ता, विनोद पाल, श्रीमती मंजू यादव ने अपनी कविताओं से सभी श्रोताओं के मन को मोहा।

इस अवसर पर देहरादून में विभिन्न स्थानों से आए लोग, गुरु भक्ति गुरु पूजन में धर्म लाभ उठा रहे हैं, जिसमें देहरादून जैन समाज के सभी गणमान्य, सभी समितियों के पदाधिकारी सदस्यों बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!