Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गाँव नूरपुर निवासी हरेंद्र सिंह तेवतिया को गढ़ विधानसभा क्षेत्र से दिया टिकट

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जनवरी 2022, शनिवार, हापुड़। किसान आंदोलन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों काे लुभाने के लिए भाजपा ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। शनिवार को जारी हुई टिकटों की सूची में एक बड़ा नाम शामिल किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर निवासी हरेंद्र सिंह तेवतिया (प्रमुख) को पार्टी ने गढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। हरेंद्र सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के रिश्ते में पोते लगते हैं। पार्टी ने वर्तमान विधायक डा. कमल मलिक का टिकट काटा है।

विदित रहे कि हरेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। इन्होंने गढ़ विधानसभा सीट से पार्टी से आवेदन किया था। इनका जन्म 20 मई 1966 को गांव नूरपुर मढैया में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, हरेंद्र सिंह के स्व. दादा के छोटे भाई थे। हरेंद्र सिंह की पत्नी ममता तेवतिया वर्ष 2000 में ग्राम प्रधान बनीं। वर्ष 2005 में ममता तेवतिया पुन: ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं और हापुड़ ब्लाक की प्रमुख बनीं।

यह विदित रहे कि वर्ष 2010 में ममता तेवतिया दोबारा ब्लाक प्रमुख बनीं। वर्ष 2015 में हरेंद्र सिंह ने वार्ड संख्या 13 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और मेरठ मंडल में सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज की। इसके बाद वर्ष 2021 में पत्नी ममता तेवतिया तीसरी बार ब्लाक प्रमुख बनीं। हरेंद्र सिंह को टिकट मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं, पार्टी के एक खेमे में नाराजगी है

इस सीट पर अभी तक कांग्रेस ने आभा चौधरी और बसपा ने मोहम्मद आरिफ को मैदान में उतारा है। सपा-रालोद गठबंधन ने अभी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा है। बता दें कि हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर मुकाबले के तस्वीर साफ होती जा रही है। यहां पर 10 फरवरी को मतदान तो 10 मार्च को परिणाम आएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!