Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँविदेश

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने इण्डिया गठबंधन को दी शुभकामनायें, कहा- “सब चाहते है पीएम मोदी हारें…”

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 29 मई 2024, नई दिल्ली। देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई नहीं चाहता कि बीजेपी चुनाव जीते और नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें. फवाद चौधरी ने ये बयान पीएम मोदी के उस बयान के बाद दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्षी दल पाकिस्तान के समर्थक हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को साथ होना चाहिए, जिससे की कट्टरपंथियों को हराया जा सके।

दरअसल, मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे समझ नहीं आता कि देश के कुछ चुनिंदा लोगों को आखिर क्यों पाकिस्तान से समर्थन मिलता है’। फवाद हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा था कि भारत में जिस तरह से मुसलमान कट्टरपंथी विचारधारा का सामना कर रहे हैं, उसे लेकर जरूरी है कि पीएम मोदी इन चुनावों में हारें।

फवाद हुसैन ने पीएम मोदी को चुनाव हराने को लेकर वजह बताई कि अगर नरेंद्र मोदी चुनाव हारते हैं तो देश से कट्टरपंथी विचारधारा खत्म होगी और इसके आगे उन्होंने कहा कि मोदी चुनाव हारें तो भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर हो सकेंगे।बीते दिन फवाद चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की स्पीच को अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी।

इसके अलावा फवाद हुसैन ने TV9 को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा था मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने भारत के मौजूदा हाल की तस्वीर को बिल्कुल सही तरीके से आगे रखा है। राहुल गांधी की तारीफ करते हुए फवाद हुसैन ने आगे कहा कि राहुल ने अपने भाषणों में ये बताते हैं कि भारत में अमीर-गरीब के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है, कैसे आज के भारत में गरीब आदमी पूरी तरह से बाहर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!