Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

देश में 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य हासिल : भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों ने पीएम मोदी को किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल हैं। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी वर्चुअल रूप से जुड़े हैं। देश में 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों ने पीएम मोदी को सम्मानित किया।

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मिले झटके के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंदीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ० हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह बैठक दो साल बाद हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते 2019 के बाद यह बैठक नहीं हो सकी थी

जेपी नड्डा के उद्घाटन भाषण के साथ बैठक शुरू हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ समाप्त होगी। इस बैठक में पार्टी के 124 सदस्य शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री और 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य इकाइयां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जुड़ेंगी।। वर्ष 2022 में सात राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों की तैयारी पर विशेष चर्चा होगी और मंथन होगा। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी।’ उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते जिन नेताओं व लोगों की असमय मौत हुई है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही एक शोक प्रस्ताव भी पारित होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!