Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिए बजट में 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की उठाई माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 मार्च 2023, देहरादून। कर्णप्रयाग विस के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने #ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिए बजट में 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की माँग उठाई गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर नौ नवंबर 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की उस घोषणा का जिक्र किया है, जिसमें गैरसैंण के भावी विकास के लिए 10 वर्षों में 25 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई थी।

#पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर ही मुख्यमंत्री ने गैरसैंण के विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने की भी घोषणा की थी। इस कमेटी में प्रमुख सचिव वन, आवास, शहरी विकास, पेयजल, सिंचाई, वित्त और मुख्यमंत्री के तत्कालीन विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते को सदस्य सचिव बनाया गया था।

पत्र में पूर्व विधायक नेगी ने भराडीसैंण विधानसभा में 13 मार्च से आहूत सत्र के दौरान पेश होने वाले बजट में गैरसैंण के विकास के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 2500 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा भी की।

भराड़ीसैंण में निम्नांकित प्रमुख परियोजनाओं पर तेजी की लाने जरूरत है

मिनी सचिवालय : भराड़ीसैंण में मिनी सचिवालय भवन निर्माण के लिए शिलान्यास हो चुका है। नेगी के मुताबिक वेबकॉज कार्यदायी एजेंसी को तीन करोड़ रुपये दिए भी जा चुके हैं। इसकी कुछ धनराशि देहरादून के जिलाधिकारी पीएलए में भी रखी है।

पार्किंग : गैरसैंण में पार्किंग निर्माण के लिए नगर पालिका को दस नाली भूमि दी गई थी। करीब 14 करोड़ की लागत से पार्किंग का निर्माण होना है। यह काम पेयजल निगम के पास है।

झील : गैरसैंण और भराडीसैंण में पीने के पानी आवश्यकता को पूरा करने के लिए एक झील बनाई जानी है। पूर्व विधायक नेगी के मुताबिक इस झील के निर्माण के लिए सभी जरूरी एनओसी व शर्तें पूरी हो गई थीं लेकिन कि प्रस्ताव वित्त विभाग में अटका है। परियोजना पर करीब 150 करोड़ रुपये की लागत आनी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!