Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन दाखिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2022, सोमवार, नई दिल्लीउपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामाकंन के वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। नामांकन भरने के बाद जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ाने का हमेशा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा, ‘मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे जैसे विनम्र पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को यह अवसर मिलेगा। मैं किसान के घर में पैदा हुआ हूं, कक्षा 6 में पढ़ने के लिए 6 किमी पैदल गया, स्कॉलरशिप के जरिए आगे की पढ़ाई की और आज साधारण किसान का बेटा नामांकन दाखिल करके आया है। मैं पीएम मोदी और नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ये अवसर दिया।’

उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जगदीप धनखड़ ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा

विदित रहे कि एनडीए की ओर से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। धनखड़ को 2019 में पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। चुनाव आयोग की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक भारत के 16वें उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त, 2022 को होगा। वहीं विपक्षी दलों ने राजस्थान की पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मारग्रेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है। धनखड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!