Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़िए खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 01 जून 2023, देहरादूनप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा शुरू किए गए महा जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तर प्रदेश के 5 लोकसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क की कमान सौंपी गई है। वह 02 जून को देहरादून से रवाना होकर आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।

भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के लिए अपने प्रमुख नेताओं की ड्यूटी अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में लगाई है। उत्तराखंड से हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत समेत अन्य नेताओं के साथ ही अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी उत्तर प्रदेश में जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को सौंपा 5 लोकसभा क्षेत्रों का जिम्मा

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को पांच लोकसभा क्षेत्रों आजमगढ़, बलिया, बांसगांव, सलेमपुर व देवरिया में इस अभियान का जिम्मा सौंपा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने बताया कि लोकसभा की इन पांचों सीटों पर भाजपा काबिज है। संगठनात्मक तौर पर भाजपा वहां मजबूत स्थिति में है, लेकिन वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को ताकत देने के लिए और ज्यादा कार्य करने की जरूरत है, ताकि भाजपा अधिक से अधिक मतों से जीत हासिल कर सके।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने के हैं इच्छुक

गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में त्रिवेंद्र को पार्टी ने उप्र में सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। दूसरी तरफ, त्रिवेंद्र को उप्र में महा जनसंपर्क अभियान के मोर्चे पर लगाए को लेकर इंटरनेट मीडिया पर कई कयास लगाए जा रहे हैं। ये भी चर्चा है कि त्रिवेंद्र वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई। इसकी भरपाई पार्टी लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट देकर कर सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!