Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की टिप्पणी पर कसा तंज, कहा – ‘कैबिनेट मंत्री जोशी अभी अनुभवहीन हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ मई २०२१, बृहस्पतिवार, देहरादून। प्रदेश में त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कथित टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तंज कसा है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री जोशी अभी अनुभवहीन हैं। उन्हें अनुभव लेने की जरूरत है। वह उस विभाग के मंत्री भी नहीं है। मंत्रालय को समझने में सात-आठ माह का वक्त लगता है। ऐसे में उनकी टिप्पणी कोई मायने नहीं रखती। हालांकि, रावत ने यह भी कहा कि कैबिनेट मंत्री जोशी का बयान उन्होंने सुना नहीं है। सुनने के बाद ही कुछ कहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने यह भी कहा कि 2017 में जब भाजपा सरकार बनी, तब राज्य में सिर्फ 1034 डाक्टर थे, जिनकी संख्या आज 2600 है। नर्सों की भी भर्ती की गई। पूर्व में राज्य में 15-20 आइसीयू थे, जो अब एक हजार के लगभग हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की किसी ने कल्पना नहीं की थी। बावजूद इसके पूर्व में राज्य में 27 हजार बेड की क्षमता विकसित की गई थी, जिसे लेकर आलोचना भी हुई थी। उन्होंने कहा कि यह महामारी है और इसे इसी नजरिये से देखने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि कोविड कफ्र्यू के दौरान पिछले तीन दिनों में पुलिस प्रशासन ने जिस तरह सख्ती की है, उसके सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड कफ्र्यू का सख्ती से अनुपालन कराने के साथ ही समय-समय पर इसकी समीक्षा की जरूरत है। कोविड कफ्र्यू को थोड़ा और लंबा खींचा जाना चाहिए। कोविड की तीसरी लहर को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता है।

त्रिवेंद्र सरकार और अब तीरथ सरकार में अलग से स्वास्थ्य मंत्री न होने के संबंध में उन्होंने कहा कि आज यह बाध्यता है कि कितने मंत्री बनाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के पास विभाग होता है तो वह और अच्छे से चलता है। इसी के चलते हम अस्पतालों में व्यवस्था ठीक कर पाए। यह देखने की जरूरत है कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता क्या है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि स्वास्थ्य मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है या मंत्री के। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि उन्हें हटाए जाने के पीछे कुंभ के सूक्ष्म आयोजन की बात वजह नहीं थी। पार्टी नेतृत्व ने आदेश दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!