Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड दौरे पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राजनीति के गलियारों में कर रहे हैं एक के बाद एक धमाका

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फ़रवरी 2023, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड दौरे पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राजनीति के गलियारों में एक के बाद एक धमाके कर रहे हैं। श्रीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना पर माफी मांग चुके त्रिवेंद्र ने अब कुमाऊं के बागेश्वर में कह दिया कि देहरादून में लाठीचार्ज किसके इशारे पर हुआ, पुलिस को यह बताना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यद्यपि प्रदेश सरकार की सराहना की, लेकिन उनके लगातार दो बयानों ने सरकार और भाजपा संगठन को असहज भी कर दिया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी-भरकम जीत के बाद मुख्यमंत्री पद संभाला था। मार्च 2021 में जब वह अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे थे, अचानक पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया। त्रिवेंद्र उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी ही उनसे आगे हैं। तिवारी ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूर्ण किया और ऐसा करने वाले वह अब तक के अकेले मुख्यमंत्री हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश संगठन के अलावा प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी के रूप में वह अन्य राज्यों में अपनी सांगठनिक क्षमता प्रदर्शित कर चुके हैं। लगभग दो साल का समय गुजर गया उन्हें अब तक पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। उन्होंने पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ा। इस सबके बावजूद वे सक्रिय रहे और लगातार जिलों का दौरा करते रहे हैं।

इन दिनों वह फिर अलग-अलग जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं और आमजन से भेंट कर रहे हैं, लेकिन इस बार उनके तेवरों में कुछ तल्खी नजर आ रही है। उनके इस तरह के बयानों के अलग-अलग निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

पार्टी के समक्ष इसलिए स्थिति कुछ अधिक असहज हो रही है क्योंकि अगले एक-सवा साल में राज्य में दो चुनाव होने हैं। पहले इस वर्ष नगर निकाय चुनाव और फिर अगले वर्ष लोकसभा चुनाव। अब अगर पार्टी के वरिष्ठ नेता, जो पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं, इस तरह के सवाल उठाते हैं तो विपक्ष को मुद्दा लपकने का अवसर मिलता ही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!