Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

करण जौहर के घर पार्टी के वीडियो को लेकर बड़ी खबर : फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी ने दी क्लीन चिट

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2020, सोमवार। फिल्म मेकर करण जौहर की घर पर 2019 में हुई पार्टी के वीडियो को लेकर खबर आ रही है। दरअसल, पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जांच शुरू की थी और बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री ने करण जौहर की पार्टी के इस वीडियो को क्लीन चिट दे दी है। यानी एफएसएल ने इस वीडियो में ड्रग्स को लेकर कुछ भी गलत नहीं माना है, जो बताता है कि पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया गया था।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रही व्हाइट लाइन ट्यूब लाइन का रिफलेक्शन हो सकती है और फॉरेंसिक रिपोर्ट में कोई भी ड्रग्स की पुष्टि नहीं हुई और ना ही यह सबूत मिला है कि फिल्म स्टार्स पार्टी में ड्रग्स ले रहे थे। साथ ही एफएसएल ने आगे कहा कि वीडियो में ड्रग्स या कोई भी हानिकारक सामान वीडियो में दिखाई नहीं दिया है।

साल 2019 में फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बॉलीवुड के टॉप स्टार्स के साथ घर में पार्टी कर रहे थे। हालांकि, यह वीडियो गलत कारणों की वजह से वायरल हो गया था और आरोप लगाए जा रहे थे कि करण जौहर की इस पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स ड्रग्स ले रहे थे। इसके बाद करण जौहर इस पर स्पष्टीकरण दे चुके हैं कि उस दौरान कोई भी ड्रग्स नहीं ले रहा था। हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर हो रही जांच के दौरान एक बार फिर वीडियो वायरल हुआ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इसकी जांच शुरू कर दी।

इससे पहले करण जौहर ने पार्टी वीडियो को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया था। इस स्टेटमेंट में फिल्ममेकर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था, ‘कुछ समाचार चैनलों, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये गलत खबर चलाई जा रही है कि करण जौहर ने 28 जुलाई 2019 को अपने घर पर जो पार्टी दी थी, उसमें ड्रग्स का सेवन किया गया था। मैंने 2019 में ही ये स्पष्ट कर दिया था कि ये आरोप फर्जी हैं। अब दोबारा चलाए जा रहे इस अभियान को देखते हुए मैं फिर से ये कहता हूं कि ये आरोप निराधार और झूठे हैं। उस पार्टी में किसी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया गया था।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!