Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
देश

उत्तर प्रदेश के बहराइच-गोंडा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर खड़े ट्रक में फोर्स क्रूजर कार टकरा गई, हादसे में पांच की मौत;11 गंभीर

उत्तर प्रदेश के बहराइच-गोंडा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सोमवार तड़के खड़े ट्रक में फोर्स क्रूजर कार टकरा गई। भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि क्रूजर बिहार से हरियाणा जा रही थी। फोर्स क्रूजर में 16 लोग सवार थे।

कार में फंसे दो शव

दरअसल, हादसा बहराइच-गोंडा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित शंकर चौराहा के पास हुआ। यहां खड़े ट्रक में फोर्स क्रूजर कार घुस गई। सूचना पाते ही धानाध्यक्ष पयागपुर मुकेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी शशि कुमार राणा के साथ पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। हादसे में कार के परखचे उड़ चुके थे। दो लोगों की मौके पर मौत हुई।

कार में फंसे पवन कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद यादव निवासी आशापुर पूरे विभव थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर, जितेंद्र गिरी पुत्र रघुनाथ गिरी निवासी हरिहरपुर बांसगढ़ सिवान के शवों को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। वहीं, घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय भेजा। तीन की मौत सीएचसी ले जाते समय हो गई। 11 घायलों का सीएचसी प्रयागपुर में इलाज चल रहा है।

 Bahraich Gonda National Highway Accident, Five died and many serious in bahraich accident, Car rammed into truck in bahraich, Lucknow commonmanissue, UP Commonmanissue, बहराइच-गोंडा नेशनल हाईवे हादसा, हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार

इनकी हुई मौत

1-जितेंद्र गिरी पुत्र रघुनाथ निवासी लालगढ़ जनपद सिवान बिहार

2- पवन कुमार पुत्र राम चन्द्र निवासी सुलैहिया थाना कौड़िया जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश

3- संजय प्रसाद पुत्र प्रभु प्रसाद निवासी बैरिया थाना सिधौलीया गोपालगंज बिहार

4- कंचन राम पुत्र जगदीश जगजीवन राम निवासी मेड़वार जामा बाजार सिवान बिहार

5- बसंत प्रसाद पुत्र सीताराम प्रसाद निवासी मेघवार थाना जामौ बाजार सिवान बिहार।

 Bahraich Gonda National Highway Accident, Five died and many serious in bahraich accident, Car rammed into truck in bahraich, Lucknow commonmanissue, UP Commonmanissue, बहराइच-गोंडा नेशनल हाईवे हादसा, हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार

इनका चल रहा इलाज 

1- मनजीत राम पुत्र चेतराम निवासी हरिहरपुर लालगढ़ बिहार

2- अखिलेश प्रसाद पुत्र जंगी लाल भगत हरिहरपुर पचरुखिया सिवान

3- रंजीत प्रसाद पुत्र प्रभु भगत निवासी भगतपुर सिवान बिहार

4- विकास कुमार पुत्र ओम प्रकाश चौरसिया निवासी हरिहरपुर लालगंज सिवान

5- छोटेलाल प्रसाद पुत्र गौरीशंकर निवासी बलरा थाना सिधौलीया गोपालगंज बिहार

6- दीपू राम पुत्र सुरेश राम हरिहरपुर लालगंज जीबी नगर सिवान

7- रामू कुमार पुत्र लल्लन चौरसिया निवासी उपरोक्त

8- सुमेश्वर साह पुत्र सुरेंद्र शाह निवासी उपरोक्त

9- रघुनाथ यादव पुत्र सज्जन यादव हरिहरपुर पचरुखिया जनपद सिवान

10- मनजीत राम पुत्र छतर राम निवासी उपरोक्त

11- विशाल कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी मेवात जनपद सिवान बिहार

क्या कहती है पुलिस ?

एसपी सिटी कुवर ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक, मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। राहत व बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!