Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्ड

पहली बार वोट डालेंगे उत्तराखंड के इतने युवा, जानिए

देहरादून। लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड के युवाओं में खासा उत्साह देखने में आ रहा है। इस मर्तबा 31 जनवरी 2019 तक 18 साल की आयु पूरी कर चुके 42 हजार से ज्यादा युवाओं के मतदाता सूची में शामिल हो चुके हैं, जो पहली बार लोस चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निर्वाचन आयोग की पहल पर शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने निर्वाचन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में मीडिया अहम भूमिका निभाता है। लोगों को अधिक से अधिक मताधिकार का प्रयोग करने को चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया के जरिये आमजन तक पहुंचाई जा सकती है। 100 मिनट में शिकायत पर कार्रवाई मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ‘सी-विजिल एप’ भी शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है। 100 मिनट के भीतर इस पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
1950 से जानें लिस्ट में नाम है या नहीं मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 और वोटर हेल्प लाइन एप प्रारंभ किया गया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति यह जानकारी ले सकता है कि वोटर लिस्ट में उसका नाम है अथवा नहीं। इसके अलावा सूची में नाम शामिल करने अथवा परिवर्तित कराने की सुविधा भी मतदाताओं को मिलेगी। 1.16 लाख नए मतदाता जुड़े राज्य में 31 जनवरी 2019 तक 1.16 लाख नए मतदाता वोटर लिस्ट में जुड़ हैं। इनमें 42 हजार ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
कार्यशाला में स्वीप के राज्य समन्वयक मोहम्मद असलम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए 40 हजार से अधिक नए आवेदन भी आए हैं, जिन पर कार्रवाई चल रही है। उन्होंने वोटिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी। आयोग की है स्पष्ट गाइडलाइन उप निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने निर्वाचन प्रक्रिया की कवरेज और इसके लिए मीडिया को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को किसी भी प्रकार की अफवाहों, आधारहीन अटकलबाजियों व गलत सूचनाओं से बचना चाहिए। पेड न्यूज लोकतंत्र के लिए हानिकारक विज्ञापन अनुश्रवण समिति के सदस्य सुभाष गुप्ता ने पेड न्यूज से होने वाले नुकसान और इन्हें पहचानने के तरीकों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि पेड न्यूज मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है, जो लोकतंत्र के लिए हानिकारक होती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!